Central government imposes ban on 118 Chinese mobiles including PUBG: केंद्र सरकार ने पबजी सहित 118 चीनी मोबाइल पर लगाया प्रतिबंध

0
204

नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच सीमा पर विवाद तनाव बरकरार है। एक ओर सरकार सीमा पर चीन से मोर्चा लेने को तैयार है वहीं केंद्र सरकार कई तरह के प्रतिबंध लगाकर चीन को घेरने की कोशिश कर रहा ही। बुधवार को केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया और पब्बजी समेत 118 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। बता दें कि केंद्र सरकार ने इसके पहलेभी चीन की कंपनियों के कई एप बंद किए थे। इन एप्स को सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय नेदेश की सुरक्षा और संप्रभुता, एकता के लिए नुकसान देह बताया है। आईटी मंत्रालय ने कहा, ‘भारत सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के इस निर्णय को लागू किया है। सभी 118 मोबाइल ऐप्स खतरे पैदा कर रहीं थी। जिसके चलते इन्हें ब्लॉक किया गया है।’ इन एप्स को बैन करेने के संबंध मेंमंत्रालय ने कहा कि यह सभी एप्प इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त थे जो देश केलिए खतरा हो सकती थीं। जिससे भारत की संप्रभुता और अखंडता, सुरक्षा को खतरा हो सकता था। सबसे पहले जून के अंत में भारत सरकार ने चीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 59 चाइनीज चीनी मोबाइल एप्स को बैन किया था। इन ऐप्स में टिकटॉक, शेयर इट, यूसी ब्राउजर, हेलो, विगो, जैसे ऐप शामिल थीं। इसके बाद भी सरकार ने 47 और चीनी मोबाइल ऐप्स पर रोक लगाई थी। बुधवार को लिए कईएप्स को बदं करने से पहले ही केंद्र सरकार 106 चीनी ऐप्स को बैन कर चुकी थी। बता दें कि चीन और भारत के बीच लद्दाख में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुईहै। जून के मध्य में दोनों देशों के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुईथी जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी। इसमेंदोनों देशों के सैनिक हताहत हुए थे। भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, कई चीनी सैनिक भी मारे गए थेलेकिन चीन ने अपने सैनिकों की संख्या नहीं बताई थी।

SHARE