गाजीपुर बार्डर पर भाजपा कार्यकर्ता और किसान आमने-सामने, चले लाठी डंडे

0
333

नई दिल्ली। गाजीपुर बार्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। केंद्र सरकार द्वारा पारित न ए कृषि कानूनों के खिलाफ किासान सड़कों पर हैंलगातार प्रदर्शन और विरोध जारी है। आज गाजीपुर बार्डर पर भाजपा कार्यकर्ताओंऔर किसानों केबीच झड़प हो गई। बता दें कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश मंत्री अमित बाल्मिक का स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए थे। लेकिन इस समय वहांबवाल शुरु हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि किसानों ने उनके साथ तोड़फोड़और पथराव किया। जबकि किसानोंका आरोप था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों केमंच पर कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछले तीन दिन से यहां पुलिस के संरक्षण में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की जा रही थी। राकेश टिकैत की ओर से कहा गया कि कोई मंच पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो बक्कल उतार देंगे। उनको आना है तो भाजपा छोड़ कर आ जायें। साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस भी गुडंई कर रही है। किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ तौर पर इस स्थिति के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को ही दोषी ठहराया है। इस बारे में भारतीय किसान यूनियन की ओर से कहा गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज सुनियोजित ढंग से गाजीपुर बार्डर पर फ्लाईवे के बीच मंच के पास भारी संख्‍या मेंएकत्रित हुए। अपने नेता के स्वागत का बहाना लेकर किसान आंदोलन के खिलाफ नारेबाजी करनेलगे। किसानों ने मना किया तो लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। यूनियन ने भाजपा पर आंदोलन को तोड़नेकोशिश का आरोप लगाया।

SHARE