भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 20-दिवसीय ‘सेवा और समर्पण’ करेगी शुरू अभियान

0
724

आज समाज डिजिटल,नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को इस बार भारतीय जनता पार्टी खास तरह से मनाने की योजना बना रही है। प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा में दो दशकों को चिह्नित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर 20-दिवसीय ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू करेगी, जिसमें विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियां शामिल होंगी। वर्ष 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भाजपा उनके जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना रही है और एक सप्ताह के लिए देश भर में कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करती है, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर 20 दिन कर दिया गया है क्योंकि मोदी चुनावी राजनीति में दो दशक पूरे कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी कार्यकतार्ओं को अभियान के तहत स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर आयोजित करने तथा गरीबों को राशन वितरित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने भाजपा की सभी प्रदेश इकाइयों से कहा है कि कल्याणकारी कार्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किए जाएं। जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकतार्ओं से टीकाकरण अभियान को सुगम बनाने के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण शिविरों का दौरा करने के लिए भी कहा है। अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को खादी तथा स्थानीय उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। देशभर से भाजपा के कार्यकर्ता 5 करोड़ पोस्टकार्ड भी भेजेंगे जिसमें उल्लेख होगा कि वे जन सेवा के लिए खुद को समर्पित कर रहे हैं। पार्टी ने कार्यकतार्ओं से मोदी को मिले उपहारों की नीलामी का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है। इसी तरह भाजपा का किसान मोर्चा भी मोदी के जन्मदिन को देश के हर जिले में ‘किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाएगा। इस पहल के तहत पार्टी सैनिकों और किसानों के परिवारों को सम्मानित करेगी।

SHARE