Babita Fougat and Mahavir Fougat now join BJP: बबीता फौगाट और महावीर फौगाट अब भाजपा में शामिल

0
217

नई दिल्ली। हरियाण में भाजपा और मजबूत हुई। सोमवार को भाजपा में पहलवानी में अपना नाम रोशन करने वाली बबीता फोगाट और उनके पिता तथा उनके कोच महावीर फौगाट शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसका लाइव वीडियो शेयर किया गया। महावीर फौगाट ने भी इसकी सूचना दी। गौरतलब है कि हरियाणा का विधान सभा चुनाव अक्टूबर में है। इन दोनों के भाजपा में शामिल होने से भाजपा और मजबूत हुई है। बता दें कि इसके पहले महावीर फोगाट दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में शामिल थे। उनको जेजेपी के खेल विंग का प्रधान बनाया गया था। लेकिन महावीर फोगाट ने जेजेपी का दामन छोड़ दिया और अपनी बेटी बबीता फोगाट के साथ भाजपा में शामिल हो गए। बता दें कि कॉ़मनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बबीता फौगाट जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर भाजपा की जमकर प्रशंसा की थी। अपने हरियाणवी अंदाज में उन्होंने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा, ‘लठ गाड़ दिया, धुम्मा ठा दिया।’

SHARE