Agriculture Bill – Farmers’ demonstration continues, tractor planted at India Gate, arrest of five: कृषि विधेयक-किसानों का प्रदर्शन जारी, इंडिया गेट पर ट्रैक्टर में लगाईआग, पांच की गिरफ्तारी

0
172

केंद्र सरकार द्वारा संसद में पास किए गए कृषि विधेयक ने पूरे देश के किसानों को आंदोलित कर दिया है। किसान सड़कों पर प्रदर्शन के लिए बाध्य हो गए हैं। किसानों के साथ ही विपक्ष भी इस विधेयक केविरोध में है। विपक्षी दलोंने किसानों के आंदोंलन को सहयोग देनेका फैसला किया है। यहां तक कि विपक्षी पार्टियों नेराष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात कर बिलों पर हस्ताक्षर न करनेकाा अग्रह किया था। आज पूरे देश मेंइस बिल के विरोध मेंप्रदर्शन हो रहे हैं। सोमवार को सुबह प्रर्दशन कर रहेलोगोंनेराजधानी के हाईसिक्योरिटी जोन इंडिया गेट में एक ट्रैक्टर को आग लगा दी थी। पुलिस ने पांच लोगों को गिररफ्तार किया है और यह सभी पंजाब के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार मनजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधू, साहिब, और सुमित को गिरफ्तार किया गयाहै। इस वीडियों को पंजाब कांग्रेस यूथ केपेज पर लाइव दिखाया। बताया जा रहा है कि सभी गिरफ्तार किए गए युवक यूथ कांग्रेस सेजुड़े हुए हैं। केंद्र की एनडीए सरकार को इस बिल का खामियाजा भी भुगतना पड़ा और कई दशकों सेभाजपा केसहयोगी रहे शिरोमणि अकाली दल नेसरकार से नाता तोड़लिया था। शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह ने शनिवार को मीडिया को बताया कि अब उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा नहीं है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह पार्टी के कई सदस्यों की ओर से निर्णय लिया गया है। अब यह औपचारिक हो चुका है कि गठबंधन टूट चुका है।कर्नाटक राज्यसभा संघ और हसीरू सेने, और अन्य संगठनों ने बेंगलुरु में सर पुत्तन्ना चेट्टी टाउन हॉल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कृषि बिलों (अब कानून), भूमि सुधार अध्यादेश, अढटउ और श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ किसान संगठनों ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

SHARE