5 राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे भगवान विष्णु
Panchaang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 21 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर पुष्य नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:57 -12:49 रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद होंगे।

कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव होते हैं। राहुकाल दोपहर 14:00-15:36 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय 05:57 और सूर्यास्त 18:50 पर होगा। कोई भी शुभ समय या मुहूर्त के दौरान, राहुकाल गुलिक काल, यमगण्ड काल से बचना चाहिए क्योंकि ये समय अशुभ माना जाता है।

सर्वार्थ सिद्धि का उत्तम संयोग बन रहा

कल तिथि है भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि। ऐसे में कल तिथि के देवता भगवान शिव जबकि दिन के देवता भगवान विष्णु होंगे। और कल के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात स्वराशि कर्क में बुध के साथ होगा। ऐसे में कल के दिन गौरी योग का संयोग बनेगा।

और साथ ही कल के दिन चंद्रमा, शुक्र और बुध के बीच कर्क राशि में युति संबंध बनेगा जिससे त्रिग्रह योग निर्मित होगा। और तो और गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन जाने से गुरु पुष्य योग भी बनेगा। इसके साथ ही कल सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

राशिफल

  • मेष: कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर आपको शांत रहना होगा और वाणी पर भी संयम रखें। आपके लिए किसी भी विवाद में पड़ना परेशानी खड़ी कर सकता है। राजनीति के मामले में आपको किसी से बड़ा सहयोग मिल सकता है और कार्यस्थल पर विरोधियों की रणनीति भी फेल हो जाएंगे। व्यापार में किए जाने वाले प्रयासों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
  • वृषभ: दिन कारोबार और नौकरी के मामले में उत्तम रहने वाला है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और धन में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थी अगर किसी परीक्षा के लिए मेहनत कर रहे थे, तो उससे जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।
  • मिथुन: हर मामले में आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। आपके पराक्रम में भी वृद्धि होगी और धन लाभ के शुभ योग बन रहे हैं। धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और आपके रुके हुए काम भी अब पूरे हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा और मूल्यवान वस्तु को संभालकर रखें।
  • कर्क: आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। व्यवसाय के मामले में कोई योजना आगे बढ़ सकती है। लेकिन आपको स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान होगा, अन्यथा इसका असर कामकाज पर भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों के आने की संभावना है। वहीं, परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।
  • सिंह: आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। पैसों की लेन-देन के समय सतर्क रहें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। ऐसा करने नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी अधीनस्थ कर्मचारी के चलते तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में आपको धैर्य के साथ काम करना होगा। घर के लिए जरूर के कुछ सामान खरीद सकते हैं और ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना है।
  • कन्या: कार्यक्षेत्र में किसी निर्णय लेने या कार्य की दिशा में आप थोड़ी उलझन में रह सकते हैं। लेकिन आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा और आपको सफलता भी प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर अपनी मधुर वाणी और व्यवहार के चलते आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से किसी मामले में लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
  • तुला: जो लोग नौकरी की तलाश में लंबे समय से लगे हुए हैं उन्हें कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता और रोजगार मिलने की भी संभावना है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों से उत्तम परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र या आस पड़ोस में आपको किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
  • वृश्चिक: अगर आप लंबे समय से किसी बड़े कर्ज में फंसे हुए थे तो अब छुटकारा मिलने की संभावना है। वहीं, व्यापार के मामले में भी आपको सफलता प्राप्त होगी और स्वास्थ्य बेहतर होता जाएगा। लेकिन खानपान पर ध्यान जरूर दें। आर्थिक मामलों में आपको कुछ अनावश्यक खर्चे करने पड़ सकते हैं। लेकिन नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा और सफलता मिलने के योग बनेंगे।
  • धनु: कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा, अन्यथा वे आपके खिलाफ कोई रणनीति बना सकते हैं। वहीं, आर्थिक मामलों में सफलता प्राप्त हो सकती है और मधुर वाणी और व्यवहार के चलते आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। धन के मामले में ससुराल पक्ष से सहयोग और लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें।
  • मकर: कार्यक्षेत्र में धैर्य के साथ काम करने से आपके सारे जरूरी काम समय पर पूरे होंगे और नौकरी करने वालों को भी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको कोई उपहार या विशेष सम्मान भी प्राप्त हो सकता और दूसरों से सहयोग मिलने से भी मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में यात्रा सुखद रहेगा और इससे अच्छा लाभ भी कमा सकते हैं। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
  • कुंभ: राजनीति की दिशा में किए गए प्रयासों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है और शासन सत्ता का सहयोग मिलने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर खर्चे करना बेहतर रहेगा और आपकी मुलाकात किसी घनिष्ठ मित्र से भी हो सकती है। व्यापार के मामले में किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं।
  • मीन: व्यवसाय के मामले में दिन अच्छा रहेगा और लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सम्मान भी बढ़ेगा। अगर लंबे समय से किसी समस्या या विवाद का सामना कर रहे थे तो अब उससे भी छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के पूरे होने से आपकी सराहना भी की जाएगी और वर्चस्व में वृद्धि होगी। परिवार के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।