चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 22 अगस्त 2025, दिन- शुक्रवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 11.55 बजे तक फिर अमावस्या तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, चंद्रमा- कर्क में, सूर्य- सिंह में, अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.58 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.46 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक, दिशा शूल। चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे।
सूर्योदय 05:55 और सूर्यास्त 18:52 पर होगा। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज कर्क राशि में त्रिग्रह योग का संयोग बनेगा। जबकि आज स्वराशि के चंद्रमा होने से गौरी योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगा। देखें अन्य सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
राशिफल
- मेष: इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक होगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में आज चंद्रमा का गोचर होना आपके लिए लाभदायक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आपको उसकी वसूली के लिए प्रयास करना चाहिए। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान की ओर से आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग संतान के इच्छुक हैं उनको भी इस मामले में अच्छी खबर मिलेग।
- वृषभ: इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए। जो जातक बिजली के उपकरण और धातुओं से संबंधित काम से जुड़े हुए हैं आज उनको विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। आपको आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों और काम की वजह से अप्रत्याशित खर्च का सामना करना होगा। शिक्षा के मामले में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। कोई जरूरी काम आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरा हो सकता है। सरकारी काम में आज कुछ दिक्कत आ सकती है। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। प्रात:काल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।
- मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी कमाई में आज वृद्धि होने से आपका मन आज प्रसन्न होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपका मन लगेगा। आप आज अपनी कमाई बढ़ाने के लिए किसी नई योजना में धन लगा सकते हैं। कुछ पेंडिंग काम और बिल को भी आज निपटाने होंगे। किसी वजह से आज यात्रा का भी संयोग बनेगा। आपके लिए जरूरी है कि आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। आपको आज पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा। किसी मित्र की मदद से फायदा हो सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा चढ़ाएं।
- कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुक्र और बुध की युति से लाभदायक होगा। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। दोस्तो से भी आप आज सहयोग और लाभ प्राप्त कर पाएंगो। सितारे कहते हैं कि आपके परिवार में आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको आज कोई अच्छा मौका मिलेगा। कारोबार में लाभ की स्थिति बढिया रहेगी। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी हो सकता है। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करना आज शुभ होगा।
- सिंह: राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी लेकिन आपका काम आज उलझ भी सकता है। आपके लिए जरूर है कि आपने काम की प्राथमिकता तय करके काम पर फोकस करें। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का असहयोग आपको मानसिक रूप से कष्ट दे सकता है। आपके लिए जरूरी है कि आज मन को शांत रखकर काम पर ध्यान दें नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। पशुओं के साथ लापरवाही से बचे।? आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र से सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
- कन्या: कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ लाभदायक होगा। आपको आज अपने काम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आप अपनी कमियों में सुधार लाकर आज जीवन में आगे बढेंगे। आपके पिता को आज लाभ का मौका मिल सकता है। बिजनेस में आप आज साहसिक फैसला लेकर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण काम आज भाई बहनों के सहयोग से पूरा हो सका है। आपके लिए सलाह है कि आज आप आर्थिक मामलों में जोखिम वाले काम से बचें नही तो नुकसान हो सकता है। आज आपको खान पान में संयम रखना होगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और चना खिलाना शुभ रहेगा।
- तुला: तुला राशि के लिए आज शुक्र का कर्क राशि में गोचर करना शुभ होगा। जो जातक बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा। कारोबार व्यापार में आज लाभ का संयोग बनेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े जातको को आज कोई लाभदायक डील मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्च पर भी नियंत्रण रखना होगा। सितारे कहते हैं आपके मन में आज नौकरी और कामकाज में बदलाव का विचार भी आ सकता है। किसी महिला का व्यवहार आपको भावुक कर सकता है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और नारायण कवच का पाठ करें।
- वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज मंगल का तीसरे भाव में गोचर करना शुभ फलदायी होगा। आप आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का लाभ पाएंगे. सरकारी योजनाओं और सरकारी क्षेत्र से भी आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। किसी सहकर्मी से आपको आज कार्यक्षेत्र में मदद मिल सकती है। आपके सितारे आज आपको सचेत करते हैं कि महत्वपूर्ण काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना शुभ रहेगा। - धनु: धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से आज काम में मन नहीं लगेगा। दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव भी रहेगा। दोपहर के बाद कुछ नया काम आपके ऊपर अचानक ही आ सकता है जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। वैसे कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी वर्ग से पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस में आज कमाई आपकी सामान्य रहेगी। किसी वजह से आज छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद अर्पित करें।
- मकर: मकर राशि के जातक आज अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। अच्छी बात यह है कि इनको अपनी व्यावहारिकता और कूटनीति का भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में आज आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है और उन्हें मनाने के लिए आपको गिफ्ट भी देना पड़ सकता है। आपके बच्चे आज कुछ अच्छा करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। जो जातक किसी काम से लोन लेना चाह रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आज लाभदायक होगा
- कुंभ: कुंभ राशि के जातक आज अपने काम के प्रति अधिक उत्सुक और तत्पर रहेंगे। किसी वजह से काम को जल्दी पूरा करके आज आॅफिस से निकले का भी प्रयास करेंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक पक्ष आज आपका सामान्य बना रहेगा। वैवाहिक जीवन मे भी आज आप खुशियां पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम के पूरा होने से आपको आज राहत मिलेगी। सुख साधनों में वृद्धि का भी आज योग बना हुआ है। आपके खर्च आज बढ़ सकते हैं, इस पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और भोले बाबा का अभिषेक भी करें।
- मीन: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मानसिक रूप से उलझन भरा रहेगा। आपको आज किसी काम में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कोई सोचा काम आज अटक जाने से भी आपको परेशानी हो सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना है तो समय लेकर निकलें नहीं तो रास्ते में परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों में आज अतिउत्साह में कोई भी निवेश करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव रहने से आप थकान भी महसूस करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए भी दिन आज तनाव भरा हो सकता है। वैसे आपको आज परिवार का सपोर्ट मिलेगा। धर्म कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि होगी।