जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 10 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:13-13:30 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे। आज सूर्य के साथ शुक्र और बुध की एक साथ युति से दो शुभ आदित्य योग बनेंगे। सूर्य-शुक्र से शुक्रादित्य योग बन रहा है, जो धन, वैभव और सुख-सुविधाएं देगा, वहीं, सूर्य-बुध से बन रहा बुधादित्य योग बुद्धि और व्यापार में सफलता दिलाएगा। इस संयोग से वृष, कर्क सहित कई राशियों को आर्थिक लाभ और सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा।
राशिफल
- मेष: आपकी राशि का स्वामी मंगल, धनु राशि का होकर नवम भाग्य प्रमुख त्रिकोण भाव में है। ऐसे में आपको आज के दिन किसी प्रकार की विशेष व्यवस्था करनी पड़ सकती है। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। कार्यों को सावधानीपूर्वक करने की कोशिश करें। इससे आपका आत्म सम्मान बढ़ेगा।
- वृष: आपकी राशि का स्वामी शुक्र सप्तम भाव में संचार कर रहा है। जबकि शुक्र सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से प्रथम लग्न केन्द्र भाव को देख रहा है। इससे आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन-संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। चन्द्रमा के चतुर्थ भाव में होने से पारिवारिक जीवन में सुख-शांति मिलेगी। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे।
- मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध षष्ठम प्रमुख शत्रु भाव में वृश्चिक राशि में विराजमान है। इसके फलस्वरूप आज का दिन आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है। दिन में थोड़ी चिंता हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य पर आज आपको थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा। घर आए मेहमान अभी कुछ और समय तक आपके साथ ही रह सकते हैं।
- कर्क: कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। आज राशि से द्वितीय का चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है। इसमें अचानक आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में आमोद -प्रमोद का वातावरण बना रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य के पूरा होने की संभावना है।
- सिंह: राशि का स्वामी सूर्य वृश्चिक राशि का होकर अपने जन्म स्थान चतुर्थ भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के चतुर्थ भाव में होने से व्यावसायिक स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
- कन्या: आज आपके पास कई लोग मदद के लिए आ सकते हैं। ऐसे में सभी का सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेवजह की बहस व टकराव से बचें।
- तुला: आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से द्वितीय भाव में शुभ व्यय व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। सिंह का चन्द्रमा सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकती है। ऐसे में समय का लाभ उठाएं।
- वृश्चिक: राशि का स्वामी मंगल धनु राशि द्वितीय भाव में चन्द्रमा दशम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।
- धनु: आपकी राशि का स्वामी देवगुरू बृहस्पति पिछले कईं दिनों से कर्क राशि में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज दशम भाव में अकस्मात् बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थाई सफलता मिल जायेगी।
- मकर: आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से तृतीय घर में और चन्द्रमा नवम भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।
- कुंभ: आज आपकी राशि से पंचम में गुरु व राहु का योग और सिंह राशि में चन्द्रमा भाग्य वृद्धि करेगा। धन कर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन होगा। प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।
- मीन: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति कर्क का होकर चतुर्थ पराक्रम देशाटन राज्य भाव में चल रहा है। यह मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा भी संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।


