जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: आज महीने के पहले हफ्ते में ही गुरु के अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने से हंस राजयोग का निर्माण हो रहा है। वैदिक ज्योतिष में इसे अत्यंत शुभ और सौभाग्यदायक योग माना जाता है। इस योग से व्यक्ति को धन, सफलता, यश, और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। गुरु की कृपा से वृष, कर्क सहित कई राशियों को व्यापार में लाभ होगा और अटके हुए कार्यों में तेजी से पूरा होने की संभावना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन।
राशिफल
- मेष: आपकी राशि का स्वामी वृश्चिक राशि का होकर अष्टम केंद्र आयु भाव केंद्र शुभ भाव प्रमुख कलत्र भाव में है। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।
- वृष: आपकी राशि का स्वामी शुक्र वृश्चिक राशि में संचार कर रहा है। शुक्र सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से वृष राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। आज चंद्रमा भी दशम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।
- मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध षष्ठम शत्रु चिन्ता स्थान केंद्र, विद्या भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। फलत: आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लम्बा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।
- कर्क: कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। आज राशि से दशम चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्च भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।
- सिंह: राशि का स्वामी सूर्य वृश्चिक राशि का होकर चतुर्थ प्रमुख सुख भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के साथ होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
- कन्या: आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। ऋतंभरा प्रज्ञा से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आयेंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।
- तुला: आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से द्वितीय भाव में शत्रु वृद्धि व मन संतोष कारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। सप्तम चन्द्रमा उत्तम चन्द्र श्री कुर्यात के अनुसार श्री एवं सौन्दर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।
- वृश्चिक: राशि का स्वामी मंगल प्रथम राज्य भाव में व चन्द्रमा षष्ठम घर में विजय विभूति कारक है। आज का दिन काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।
- धनु : आपकी राशि का स्वामी देव गुरू बृहस्पति पिछले कर्इं दिनों से कर्क राशि अष्टम भाव में चल रहा है, चन्द्रमा भी आज अष्टम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।
- मकर: आपकी राशि का स्वामी शनि राशि से तृतीय घर में और चन्द्रमा भी चतुर्थ भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।
- कुंभ: आज आपकी राशि का स्वामी शनि द्वितीय भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।
- मीन: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति कर्क राशि का होकर पंचम संतान भाव में चल रहा है। मनोरथ सिद्धि कारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें: मोक्षदा एकादशी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त