जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 16 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस तिथि पर स्वाति नक्षत्र और अतिगंदा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से 12:37 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 14:49-16:05 मिनट तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 07:11 और शाम सूर्यास्त 17:22 पर होगा।

मंगलवार को चंद्रमा का गोचर तुला राशि में रहेगा, जबकि सूर्य धनु राशि में स्थित होंगे। इन ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण सम योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान सूर्य से एकादश भाव में चंद्रमा का संचार मेष, वृष और कर्क सहित कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में सफलता और आय में वृद्धि लेकर आ रहा है।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के जातकों को प्रॉपर्टी से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और वरिष्ठों के आशीर्वाद से समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप जनता के प्रिय बने रहेंगे। सायंकाल के समय परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इससे आपको कुछ देर परेशानी रहेगी। हालांकि, देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा।
  • वृष: राशि स्वामी सप्तम प्रमुख त्रिकोण जन्म भाव में है। इसके प्रभाव से आपके शत्रुओं को बल मिलेगा। तुला राशि का चन्द्रमा षष्ठम भाव में मंगल के घर का होकर आपके अंदर निर्भीकता का भाव संचार करेगा। इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को संपन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवन साथी के साथ आज संबंध बहुत मधुर रहेंगे। सायंकाल के समय अच्छे वाहन से यात्रा का संयोग बन रहा है।
  • मिथुन: आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझना, आपको जो खाना हो, जो चाहिए, बेहिचक कह देना। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए फैसलों से आपको लाभ होगा। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।
  • कर्क: आज के दिन आपको बिना किसी स्पष्ट कारण के अपने छोटे भाई-बहनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहना होगा। अपनी कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होता दिख रहा है। शत्रुओं पर आपको विजय मिलेगी और वे अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। आपके व्यक्तित्व के कारण दूसरे लोग आपसे संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। रात्रि को किसी आध्यात्मिक महापुरुष से भेंट हो सकती है।
  • सिंह: आज के दिन आपके अंदर परोपकार और दान पुण्य की भावना बढ़ेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्म विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज के दिन काम शुरू हो सकता है। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हताश होंगे।
  • कन्या: भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत दिख रहे हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। आप अपनी कार्यकुशलता से जीत, समृद्धि और सफलता प्राप्त करेंगे।
  • तुला: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्यों को सीखने का मौका मिलेगा और आप उसमें सफल भी होंगे। इस दौरान आप अपनी बातों को सही साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरु के प्रति निष्ठा और भक्ति भाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। शाम के समय चोट लगने या किसी सामान के चोरी होने का भय लगा रहेगा। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा।
  • वृश्चिक: आज आपके लिए आमदनी में ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गये श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। शाम से लेकर रात तक किसी प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। सैर-सपाटे व मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।
  • धनु: राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में कर्क पर भ्रमण कर रहे है। ऐसे में आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। शाम के समय धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी।
  • मकर: मकर राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की अपार संभावना है। आपके संचित धन में वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
  • कुंभ: आज के दिन आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास शत प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।
  • मीन: आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति वक्री चल रहा है। ऐसे में अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्ति भाव पूर्ण रखें।

ये भी पढ़ें: खरमास में स्नान-दान का है विशेष महत्व, तिथि अनुसार करें इन चीजों का दान