• सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में मौसम सुहावना बना हुआ है
  • जिला महेंद्रगढ़ में सभी स्थानों पर रूक रूक कर कहीं हल्की कहीं मध्यम और बूंदा-बांदी जारी है

Mahendragarh News (आज समाज नेटवर्क) महेंद्रगढ़। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की सक्रियता देखने को मिल रही है। जैसे ही मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंची वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में कहीं हल्की कहीं मध्यम तों कहीं तेज बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। और मौसम सुहावना बना हुआ है क्योंकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान एक जैसे बने हुए हैं ‌। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अगस्त महीने के पहले सप्ताह में अच्छी मानसून बारिश रहीं उसके बाद पिछले एक पखवाड़े से मानसून कमजोर बना हुआ है था मानसून टर्फ पहले हिमालय की तराई क्षेत्रों पर सक्रिय बनीं रहीं उसके बाद केवल एक दिन 14 अगस्त को हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर मानसून टर्फ पहुंचने से मानसून की झमाझम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया

उसके बाद लगातार राजस्थान और और गुजरात पर मानसून टर्फ मौजूद होने से हरियाणा में मानसून कमजोर बना रहा केवल हरियाणा के उत्तरी जिलों में लगातार बारिश जारी रही जबकि शेष हरियाणा में लगातार खंड बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में लगातार दिन और रात के तापमान में उतार चढाव और उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ा। परन्तु शुक्रवार को जैसे ही मानसून टर्फ हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंची वैसे ही सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया। वर्तमान परिदृश्य में हालांकि दोपहर बाद मानसून टर्फ हरियाणा के पश्चिमी जिलों सटे राजस्थान पर बनीं हुईं हैं जिसकी वजह से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी महेंद्रगढ़ रेवाड़ी गुड़गांव पलवल लगातार रूक रूक कर हल्की बारिश बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिल रही है ।

आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है

आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर पहुंच जाएगा जो वर्तमान में पश्चिमी उत्तरी राजस्थान पर स्थित है जिसकी वजह से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 23-26 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश रूक रूक कर जारी रहेगी। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है सम्पूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे और आसपास बने हुए हैं। दिन और रात के तापमान में अन्तर नहीं होने से सम्पूर्ण इलाके में मौसम सुहावना और मनभावन बना हुआ है और उमस भरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ किसानों को कृषि फसलों विशेषकर दक्षिणी हिस्सों में बाजरे की फसल और उत्तरी और मध्य हिस्सों में धान और चावल की फसल हेतु यह बारिश संजीवनी के रूप में मिली है।

किसान भाइयों के चेहरे खिल उठे हैं। आज जिला महेंद्रगढ़ में भी मौसम प्रणाली का असर साफ तौर पर देखने को मिला सुबह से शाम तक लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है और जिला महेंद्रगढ़ में सभी स्थानों पर रूक रूक कर कहीं हल्की कहीं मध्यम और बूंदा-बांदी जारी है जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल में 8.5 मिलीमीटर जबकि महेंद्रगढ़ में 24.0 मिलीमीटर, सतनाली में 21.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई वहीं नांगल चौधरी और निजामपुर क्षेत्र में 11.6 मिलीमीटर जबकि कनीना में 9.0 मिलीमीटर अटेली में भी 9.8 मिलीमीटर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। और दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

सम्पूर्ण जिला महेंद्रगढ़ में मौसम सुहावना बना हुआ आमजन को उमसभरी पसीने छुटाने वाली गर्मी से आमजन को राहत मिली है । आज जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 27.5, 27.2 डिग्री सेल्सियस और 30.9, 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।