कहा, हम अगली पीढ़ी के सुधारों पर कर रहे काम, जल्द होंगे विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

PM Modi News (आज समाज), नई दिल्ली: विपरीत वैश्विक परिस्थितियों और अमेरिकी टैरिफ से उत्पन्न बाधाओं को नकाराते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि हम निश्चित तौर पर विकास के सही पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। इस समय भारत की अर्थव्यवस्था न केवल दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है बल्कि यह विश्व के विकास में भी अहम भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए कहे।

इस दौरान पीएम ने आंकड़ों साथ भारत की तरक्की की तस्वीर पेश की। उन्होंने भारत के भविष्य के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भारत सरकार अगली पीढ़ी के सुधारों पर काम कर रही है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। जल्द ही यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। भारत वैश्विक विकास में 20% का योगदान देगा।

भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत

भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत है। बैंक मजबूत हैं, महंगाई कम है, ब्याज दरें कम हैं और विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ रहा है। भारत की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया है। दिल्ली का हवाई अड्डा दुनिया के बेहतरीन हवाई अड्डों में से एक बन गया है। इस साल के अंत तक पहली ‘मेड-इन-इंडिया’ चिप बाजार में आ जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने लाल किले से दिए भाषण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार नई पीढ़ी के सुधारों पर ध्यान दे रही है।

आज इसलिए मजबूत है हमारी अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक स्थिरता के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कई कारणों से भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है। आज हमारे बैंक पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। खुदरा महंगाई कम हो गई है। ब्याज दरें भी कम हैं। चालू खाता घाटा (उअऊ) नियंत्रण में है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। ये सभी चीजें भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रही हैं। उन्होंने बताया कि घरेलू निवेशक हर महीने सिप (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए खूब निवेश कर रहे हैं। जून में 24 लाख नई नौकरियां मिली हैं। इससे पता चलता है कि अर्थव्यवस्था बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें : GST New Rate : 10 दिन बाद जीएसटी दरों में परिवर्तन संभव