भगवान कृष्ण की पूजा से सुखों में होती है वृद्धि
Govardhan Puja, (आज समाज), नई दिल्ली: गोवर्धन पूजा भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल गोवर्धन पूजा आज यानी की 22 अक्टूबर को की जाएगी। इस दिन भगवान कृष्ण ने इंद्र को परास्त कर गोवर्धन पर्वत उठाकर भक्तों को बचाया था।
पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं: सुबह 06:26 से 08:42 तक और शाम 03:29 से 05:44 तक। प्रीति योग और स्वाति नक्षत्र जैसे शुभ योग भी बन रहे हैं। इन योग में भगवान कृष्ण की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। आइए, शुभ मुहूर्त, पूजा समय और योग जानते हैं।
भगवान कृष्ण ने स्वर्ग नरेश इंद्र को किया था परास्त
सनातन धर्म शास्त्रों में निहित है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रितिपदा तिथि पर भगवान कृष्ण ने स्वर्ग नरेश इंद्र को परास्त किया था। युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण ने छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर अपने भक्तजनों को तेज बारिश से बचाया था।
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हुई। वहीं, 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर प्रतिपदा तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि मान है। इस प्रकार गुरुवार बुधवार 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी।
शुभ समय
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 22 अक्टूबर को पूजा के लिए शुभ समय सुबह 06 बजकर 26 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक है। इसके बाद संध्याकाल यानी शाम में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है, जो इस प्रकार है। दोपहर 03 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 44 मिनट तक है। इस दौरान साधक भगवान कृष्ण की भक्ति भाव से पूजा कर सकते हैं।
गोवर्धन पूजा शुभ योग
ज्योतिषियों की मानें तो कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर प्रीति योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही स्वाति नक्षत्र का भी संयोग है। इन योग में भगवान कृष्ण की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होगी।
पंचांग
- सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 26 मिनट पर
- सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 44 मिनट पर
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 45 मिनट से 05 बजकर 35 मिनट तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 01 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त: रात 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक
यह भी पढे : जानें गोवर्धन पूजा खत्म होने के बाद गोबर के दीप और पर्वत का ऐसे करें विसर्जन