जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 15 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और शोभना योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 से 12:36 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 08:26 – 09:43 मिनट तक रहेगा। आज ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शुक्र ग्रह की युति से शु्क्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ संयोग से व्यक्ति को आय के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन राशियों का करियर कैसा रहने वाला है।

राशिफल

  • मेष: राशि स्वामी मंगल, धुन राशि पर आ चुके हैं। चंद्रमा आज सप्तम भाव में होने से घर के लिए उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
  • वृष: राशि का स्वामी शुक्र सप्तम भाव में और राहु कुंभ राशि का होकर दशम राज्य भाव में होने से जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। विरोधी परास्त होंगे।
  • मिथुन: आज राशि से पंचम भाव में चन्द्रमा मन संतोष का देने वाला है। षष्ठम भाव में बुध से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे।
  • कर्क: आज राशि स्वामी चन्द्र चतुर्थ भाव में कोष वृद्धि का संकेत है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।
  • सिंह: चतुर्थ भाव का चन्द्रमा और सप्तम घर में कुंभ राशि का राहु आज प्रभाव प्रताप को बढ़ाने वाला है, रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजन भेंट संभव।
  • कन्या: पराक्रम भाव में चन्द्रमा शुभ व्यय, कीर्ति की वृद्धि कारक है। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी रोजगार में सफलता मिलेगी।
  • तुला: राशि स्वामी शुक्र-वृश्चिक राशि का होकर द्वादश भाव में और तृतीय भाव में चन्द्रमा के प्रभाव से राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।
  • वृश्चिक: राशि स्वामी भोम के धनु राशि पर होने और द्वादश भाव में चन्द्रमा होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
  • धनु: देव गुरु कर्क राशि पर और चन्द्रमा दशम प्रमुख केन्द्र स्थान में चल रहे हैं अत: आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
  • मकर: आपकी राशि से द्वितीय राहु और राशि का स्वामी शनि पराक्रम स्थान तृतीय में होने के कारण व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।
  • कुंभ: आज नवम त्रिकोण भाग्य भाव में तुला राशि का चन्द्रमा होने के फलस्वरूप बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें।
  • मीन: राशि स्वामी बृहस्पति पंचम सुख मित्र भाव में राज्य मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में मधुरता आयेगी।

ये भी पढ़ें: सफला एकादशी पर इस विधि से करें देवी तुलसी की पूजा