Amritsar Crime News : दो हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल सहित तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

0
126
Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) विंग ने तीन मुलजिमों को दो आर्गस हैंड ग्रेनेडों और एक विदेशी ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार करके पाकिस्तान इंटेलिजेंस आॅपरेटिव्ज (पीआईओ) द्वारा चलाए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

बरामद किए गए ग्रेनेड पर पाकिस्तान आॅर्डनेंस फैक्ट्री की र्माकिंग की गई : डीजीपी

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) विंग ने तीन मुलजिमों को दो आर्गस हैंड ग्रेनेडों और एक विदेशी ग्लॉक पिस्तौल सहित गिरफ्तार करके पाकिस्तान इंटेलिजेंस आॅपरेटिव्ज (पीआईओ) द्वारा चलाए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरनतारन के गांव अम्मीशाह के निवासी सरबजीत सिंह, अमृतसर के गांव नंगल पन्नूआं के निवासी बिक्रमजीत सिंह और अमृतसर की इंद्रा कॉलोनी के निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में यह आया सामने

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बरामद किए गए ग्रेनेडों पर पाकिस्तान आॅर्डनेंस फैक्ट्री (पीओएफ) की मार्किंग है, जो सीमा पार के संबंधों को दर्शाती है। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह मॉड्यूल कई राज्यों में योजनाबद्ध तरीके से पुलिस संस्थानों को निशाना बनाने की कार्रवाई में शामिल रहा है और मुलजिमों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने उनके मंसूबों को पूरी तरह नाकाम कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों की पहचान, ट्रैकिंग और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इस तरह मिली पुलिस को सफलता

एआईजी स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने आॅपरेशन के विवरण साझा करते हुए कहा कि गुप्त सूचना पर आधारित कार्रवाई में एसएसओसी की पुलिस टीमों ने सरबजीत सिंह और अमनदीप सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद कर ली। एआईजी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि इस समूह का मुख्य गुर्गा और पीआईओ का प्राइमरी कॉन्टैक्ट बिक्रमजीत सिंह गुजरात के डीसा से काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह जानकारी तुरंत एटीएस गुजरात के साथ साझा की गई थी और उनके सक्रिय सहयोग से मुलजिम बिक्रमजीत सिंह को एसएसओसी अमृतसर की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

एआईजी सुखमिंदर मान ने बताया कि जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि सभी मुलजिम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से पीआईओज के संपर्क में थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आईएसआई हैंडलरों के निर्देश पर काम करते हुए यह समूह पंजाब और अन्य राज्यों में विभिन्न पुलिस संस्थानों पर ग्रेनेड हमले करने की योजना भी बना रहा था।