Haryana Breaking News : हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

0
121
Haryana Breaking News : हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या
Haryana Breaking News : हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

मृतकों में दंपति भी शामिल, आरोपी ने सभी पर लोहे की रॉड से किया हमला

Haryana Breaking News (आज समाज), सोनीपत : सोनीपत के कुंडली में रविवार देर रात हुई मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने लोहे की रोड से हमला करके तीन लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में एक दंपति व एक अन्य महिला शामिल है।

वहीं वारदात के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीमों ने साक्ष्य एकत्रित करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति सनकी किस्म का है। यह वारदात कुंडली स्थित टीडीआई सिटी के बीपीएल फ्लैटों में हुई।

यह है पूरा मामला

मूलरूप से सोनीपत के कोट मोहल्ला निवासी विजय (50) व उनकी पत्नी सुनीता (47) हाल में हाल टीडीआई कुंडली के बीपीएल फ्लैट नंबर 1299 में प्रथम तल पर रहते थे। वहीं मूलरूप से गांव बड़ौली निवासी स्वाति (32) बीपीएल फ्लैट नंबर-1431 द्वितीय तल पर रहती थी। रविवार देर रात करीब 12 बजे बीपीएल फ्लैट नंबर-1426 निवासी ब्रह्म प्रकाश के साथ विजय की कहासुनी हो गई।

ब्रह्म प्रकाश मूलरूप से झज्जर के गांव दिशोर खेड़ी का रहने वाला है। मामूली विवाद झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ब्रह्म प्रकाश ने लोहे की रॉड व धारदार हथियार से विजय, सुनीता और स्वाति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार

वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गय। सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद तीनों शवों को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। जहां आज सभी का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : UP Crime News : डीयू की छात्रा से लखनऊ में गैंगरेप