दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा, जांच में शराबी निकला धमकाने वाला
Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित गाजियाबाद की पुलिस को सकते में डालने वाले आरोपी को आखिरकार शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी ने पीसीआर कॉल नंबर 112 पर फोन करके दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मारने की धमकी दी थी।
दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात गाजियाबाद पुलिस की पीसीआर पर एक शख्स ने फोन किया और दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया किया कि बीती रात गाजियाबाद पुलिस से ये जानकारी उत्तर पश्चिम जिला पुलिस को मिली थी। जिसके बाद आरोपी की तलाश पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने माना नशे में किया था फोन
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में फोन कर धमकी दी थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान श्लोक तिवारी के तौर पर हुई है। गाजियाबाद कोतवाली की डायल 112 पर गुरुवार की देर रात अनजान कॉलर ने कॉल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कॉलर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। कॉलर को पकड़ने के लिए सर्विलांस और दो पुलिस टीम गठित कर दी गई थी।
इस तरह रहा रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहीं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक आॅफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। 1976 में रेखा का परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। तब उनकी उम्र महज दो साल थी।छात्र जीवन के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ीं, और इसी संगठन के माध्यम से उन्होंने राजनीति में सक्रिय रूप से योगदान देना शुरू किया।