आज समाज, नई दिल्ली: Google Maps एक ऐसा ऐप है जिसे करोड़ों लोग रोज़मर्रा की जिंदगी में नेविगेशन, जगह ढूंढने और रियल-टाइम अपडेट्स के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब Google अपने इस पॉपुलर ऐप में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिससे कुछ यूजर्स को थोड़ी निराशा हो सकती है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से एक अहम फीचर को हटाने जा रही है, जिसे ‘Follow’ फीचर कहा जाता है।
गूगल मैप्स से हटेगा ये फीचर
अब तक Google Maps में यूजर्स किसी भी बिजनेस, रेस्टोरेंट, कैफे या खास जगह को Follow कर सकते थे। इससे उस जगह से जुड़ी अपडेट्स जैसे – नया ऑफर, खुलने और बंद होने का समय, खास इवेंट्स आदि की जानकारी सीधे “For You” टैब में मिल जाती थी। यह फीचर लोकल बिजनेस, रेगुलर विजिटर्स और फेवरेट लोकेशन ट्रैक करने वाले यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद था। लेकिन अब कंपनी इसे अगस्त के अंत या सितंबर 2025 तक पूरी तरह से हटा सकती है।
यह बदलाव एक टेक्निकल अपडेट का हिस्सा
Google का कहना है कि यह बदलाव एक टेक्निकल अपडेट का हिस्सा है और यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, इस बदलाव के बाद: अब कोई यूजर किसी भी प्लेस या व्यक्ति को Follow नहीं कर सकेगा। पुराने सभी Follower और Following डेटा ऑटोमैटिकली रिमूव कर दिए जाएंगे। प्रोफाइल विजिबिलिटी या नेविगेशन फीचर्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
किसे हो सकता है इस बदलाव से नुकसान?
लोकल बिजनेस ओनर्स: जो ग्राहकों को डायरेक्ट Google Maps से अपडेट देते थे, अब वो सुविधा नहीं मिलेगी। रेगुलर यूजर्स: जो अपने फेवरेट रेस्टोरेंट या सर्विस सेंटर को फॉलो करके अपडेट्स लेते थे, अब उन्हें मैनुअली सर्च करना पड़ेगा। मार्केटिंग और प्रोमो यूजर्स: जिन्हें Google Maps के जरिए टारगेट ऑडियंस तक पहुंचने में आसानी होती थी।
Google Maps की मुख्य सेवाएं
Google Maps की मुख्य सेवाएं – जैसे नेविगेशन, लोकेशन सर्च, ट्रैफिक अपडेट, टाइमिंग्स, रिव्यूज़ वगैरह – पहले की तरह काम करती रहेंगी। Google ने यह भी साफ किया है कि आने वाले समय में वो ऐप में और भी स्मार्ट फीचर्स और इंप्रूवमेंट्स जोड़ने की योजना बना रहा है।