एक पिक्चर में बॉबी देओल भी दिखेंगे
Sharvari Wagh, (आज समाज), मुंबई: शरवरी वाघ बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने काफी समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए खास जगह बनाई है। आज वो काफी पॉपुलर हैं। उन्होंने साल 2020 में आई सीरीज द फॉरगॉटेन आर्मी के जरिए अपना करियर शुरू किया था। उसके अगले साल ही उन्होंने ह्यबंटी और बबली 2 से फिल्मी डेब्यू किया था। अब वो बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। उनके पास काम की कोई नहीं है। अभी शरवरी के पास दो ऐसी फिल्मे हैं, जो एक महीने के अंदर ही रिलीज होने जा रही हैं। चलिए उन दोनों फिल्मों के बारे में जानते हैं।

12 जून को रिलीज होगी मैं वापस आऊंगा
पहला नाम है मैं वापस आऊंगा फिल्म का, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। शरवरी के साथ दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें प्यार है, बिछड़ने का दर्द है और यादें हैं। 13 मार्च को मेकर्स ने इस फिल्म का एक टीजर वीडियो जारी किया, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
अल्फा रिलीज डेट
दूसरी फिल्म है अल्फा, जो कि मैं वापस आऊंगा के 28 दिनों के बाद 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म फऋ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। पहले ये फिल्म पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर बाद में इस फिल्म को इस साल 17 अप्रैल को लाने का फैसला किया गया। हालांकि, इस डेट से भी फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया। अब ये फिल्म जुलाई में आ रही है।
ये सितारे भी अल्फा का हिस्सा
शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शरवरी के साथ आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं। बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अल्फा में अहम रोल में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में शरवरी एक्शन अवतार में दिखेंगी। वो जब भी किसी फिल्म में नजर आती हैं तो अपने काम से लोगों का दिल जीत लेती है। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आती है। ऐसे में अब देखना होगा कि इन दो फिल्मों के जरिए वो कैसा कमाल दिखाती हैं।
ये भी पढ़ें: Bigg Boss में Manu Punjabi को Kiss करने पर Monalisa ने तोड़ी चुप्पी


