Aditi Bhatia: इस एक्ट्रेस ने 5 महीने की उम्र में किया था पहला ऐड

0
225
Aditi Bhatia: इस एक्ट्रेस ने 5 महीने की उम्र में किया था पहला ऐड
Aditi Bhatia: इस एक्ट्रेस ने 5 महीने की उम्र में किया था पहला ऐड

अब केरल स्टोरी 2 से बटोरेंगी सुर्खियां
Aditi Bhatia, (आज समाज), मुंबई: साल 2026 शुरू होने के दो महीने के अंदर ही कई फिल्मों ने सुर्खियां बटोरी हैं, जिनमें से एक नाम केरल स्टोरी 2 का भी है। इस फिल्म में तीन एक्ट्रेस लीड रोल में हैं, जिसमें से एक टीवी का काफी जाना माना चेहरा है। हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो अदिती भाटिया का है। अदिती इस वक्त सोशल मीडिया का जाना माना चेहरा तो हैं ही लेकिन उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर ही घर घर में अपनी पहचान कायम की है।

अदिती का सबसे चर्चित किरदार रही भल्ला है, जो कि सीरियल ये हैं मोहब्बतें में था। हालांकि, उन्होंने इस सीरियल से पहले भी फिल्मों और शो में काम किया है। लेकिन, रूही भल्ला के तौर पर उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी।

मां चाहती थीं बेटी इंजीनियर बने

अपने एक पुराने इंटरव्यू में अदिती ने खुलासा किया था कि उन्होंने 5 महीने की उम्र में अपना पहला ऐड किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि मॉल में एक डायरेक्टर ने उन्हें देखने के बाद उनके पैरेंट्स को पोर्टफोलियो बनवाने की सलाह दी थी। अदिती ने बताया कि स्कूल के बाद से सेट पर जाया करती थीं। उन्होंने कहा, स्कूल खत्म होने के बाद मैं सेट पर पहुंच जातीं और वहीं खेलती थीं। हालांकि उनकी मां चाहती थीं कि अदिती इंजीनियर बने, लेकिन अपने परिवार के खिलाफ जाकर एक्टिंग करियर चुना।

केरल स्टोरी 2 में दिव्या पालीवाल के किरदार में देखेंगी अदिती

अदिती ने टीवी की दुनिया में कदम साल 2004 में रखा था, टीवी शो की बात करें, तो इसमें होम स्वीट होम, घर की लक्ष्मी बेटियां, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, टशन-ए-इश्क और ये है मोहब्बतें का नाम शामिल है। फिल्मों की बात की जाए, तो अदिती ने विवाह, शूटआउट एट लोखंडवाला, द ट्रेन और चांस पे डांस जैसी फिल्मों में काम किया है। अब दर्शक उन्हें केरल स्टोरी 2 में दिव्या पालीवाल के किरदार में देखेंगे।

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड नहीं, अब बॉलीवुड में चमक रहे ईरान के ये सुपरस्टार्स