मानसिक तनाव से भी मिलेगी निजात
Bhai Dooj Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 23 अक्टूबर यानी की आज चित्रगुप्त पूजा व भाई दूज है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र देव के तुला राशि में गोचर से कई राशियों को लाभ मिलेगा, खासकर मेष और धनु राशि के जातकों को। मेष राशि वालों को उदारता, मानसिक शांति और धन लाभ होगा, जबकि धनु राशि वालों को शुभ समाचार, पारिवारिक सुख और कारोबार में सफलता मिलेगी।
- मेष राशि: चंद्र देव के तुला राशि में गोचर करने से मेष राशि के जातकों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके स्वभाव में उदारता आएगी। आप लोगों की मदद करने में आगे रहेंगे। माता जी से आत्मिक स्नेह और लगाव रहेगा। आप अपनी माता जी की सेवा करेंगे। उनके आशीर्वाद से आपको जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। भौतिक सुखों में आप समय और धन व्यय कर सकते हैं। वाहन सुख मिल सकता है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के योग है। परिवारजनों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
- धनु राशि: चंद्र देव के तुला राशि के गोचर करने से धनु राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। भाई दूज तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। बड़े भाई से कोई गिफ्ट मिलेगा। वहीं, बड़ी बहन से प्यार और स्नेह प्राप्त होगा। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। परिवारजनों के साथ आप रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ देखने को मिल सकता है। चंद्र देव की कृपा से शुभ कामों में सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। भाई दूज के दिन अपनों को सफेद रंग की चीजें भेंट करें।