जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 09 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:52-12:33 मिनट रहेगा। राहुकाल दोपहर 14:46-16:03 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे। मंगलवार को सूर्य, बुध और शुक्र की युति से त्रिग्रह योग बन रहा है। यह योग करियर और व्यापार में लाभ दिलाने वाला माना जाता है। इससे व्यक्ति को मान-सम्मान और धन लाभ के अवसर मिलते हैं। आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन राशियों का करियर कैसा रहने वाला है।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के लोगों को आज के दिन दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखना होगा। अपने करीबी लोगों की भावनाओं का सम्मान करें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें। ऐसा करने से आपको आत्म संतोष होगा। कभी-कभी दूसरों की बात सुनना फायदेमंद रह सकता है। दुकान या कार्यक्षेत्र में कोई समस्या हो सकती है। टीमवर्क के जरिए समस्या का हल निकालेंगे तो सफलता मिलेगी।
  • वृष: आपकी राशि का स्वामी शुक्र षष्ठम घर में है। चतुर्थ भाव में केतु पराक्रम भाव को शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है। इससे आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत हो सकता है। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
  • मिथुन: द्वितीय भाव में चंद्रमा और राशि से द्वितीय भाव में कर्क राशि का बृहस्पति आज आपके लिए शुभ रहने वाले हैं। राज्य से मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार के भागीदारों के साथ से लाभ मिलेगा। पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और कर्ज में कमी आएगी।
  • कर्क: आपकी राशि पर कर्क का बृहस्पति तथा कर्क का ही भाव में चन्द्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रुके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधों में स्थिरता आएगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। रात्रि का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा।
  • सिंह: आज आपकी राशि पर द्वादश प्रमुख पराक्रम भाव में चन्द्रमा तथा अष्टम भाव में शनि आ जाएंगे। इसके फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पुत्र अथवा पुत्री के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।
  • कन्या: आपकी राशि से एकादश भाव चंद्रमा संचार कर रहा है। शनि आज सप्तम भाव में है इससे इष्ट मित्रों से बेवजह का विवाद हो सकता है। अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात् कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।
  • तुला: आज का दिन आपके लिए महापुरुषों से मुलाकात का रहने वाला है। अचानक आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरान्त ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।
  • वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।
  • धनु: आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।
  • मकर: आज आपकी राशि से सप्तम का चंद्रमा पास व दूर की यात्रा का कारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।
  • कुंभ: राशि का स्वामी शनि द्वितीय मीन राशि में राजनीतिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंदी आपसे पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।
  • मीन: आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। ऐसे में अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्ति भाव पूर्ण रखें।

ये भी पढ़ें: घर की इस दिशा में लगाएंगे हनुमान जी की तस्वीर