शास्त्रों में इन कामों को करना माना गया है अशुभ
Guruvaar Upaay, (आज समाज), नई दिल्ली: गुरुवार को अत्यंत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें करना वर्जित है। जैसे बाल या नाखून काटना, घर की सफाई, पैसा उधार देना, और केले का सेवन ये सभी छोटे-छोटे काम दिखने में सामान्य लगते हैं, लेकिन इनका गुरुवार को करना बृहस्पति ग्रह को अशुभ बना सकता है।
इससे न केवल सेहत और धन का नुकसान होता है, बल्कि जीवन में समस्याओं का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे की गुरुवार के दिन आपको क्या नहीं करना चाहिए।
बाल और नाखून काटना
गुरुवार के दिन बाल कटवाना या नाखून काटना अशुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, ऐसा करने से बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। महिलाओं को इस दिन बाल धोने या शैंपू करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह शुभ ऊर्जा को कम कर सकता है।
केले का सेवन करना
गुरुवार के दिन केले का सेवन करने की मनाही होती है। इस दिन केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व होता है, और इसे भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है। केले का सेवन इस दिन बृहस्पति देव का अपमान माना जाता है, जिससे धन की हानि और जीवन में रुकावटें आ सकती हैं।
घर में पोछा लगाना और सफाई करना
आपको भले ही सफाई जरूरी लगे, लेकिन गुरुवार को घर में पोछा लगाना, जाले साफ करना या कपड़े धोना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से कुंडली में गुरु की स्थिति प्रभावित हो सकती है, और मां लक्ष्मी की कृपा कम हो सकती है। इसका असर सीधा आपके मानसिक और आर्थिक जीवन पर पड़ सकता है।
पैसों का लेन-देन
गुरुवार को उधार देना या लेना दोनों ही बुरा माना गया है। यह गुरु ग्रह को कमजोर करता है और धन-संपत्ति में कमी का कारण बन सकता है। अगर बहुत जरूरी न हो, तो इस दिन पैसों का लेन-देन टाल देना ही बेहतर होता है।
पिता, गुरु या साधु-संतों का अपमान
गुरुवार का दिन गुरु के सम्मान का दिन माना जाता है। इस दिन अपने पिता, शिक्षक या किसी भी ज्ञानी व्यक्ति का अपमान करने से बृहस्पति नाराज हो सकते हैं। इससे जीवन में कष्ट, मार्गदर्शन की कमी और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं आ सकती हैं।
यह भी पढ़े : आज का पंचाग, चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे मौजूद
यह भी पढ़े : मासिक शिवरात्रि आज, महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें