सरकार बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान का पूरा मुआवजा देगी

Punjab Flood Update News (आज समाज), चंडीगढ़ : हर साल की तरह इस बार भी हिमाचल से छोड़े गए पानी ने पंजाब में व्यापक तबाही मचाई है। प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं जबकि लाखों एकड़ फसल खराब हो चुकी है। इसके साथ ही रिहायशी एरिया में भी बाढ़ से लोगों का नुकसान हुआ है। वहीं पंजाब सरकार ने यह घोषणा की है कि प्रदेश के सभी बाढ़ग्रस्त एरिया की विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। इतना ही नहीं लोगों को हुए उनके नुकसान का पूरा मुआवजा भी दिया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य में बाढ़ के कारण लोगों को हुए हर तरह के नुकसान के लिए उचित मुआवजा देने की घोषणा की।

कुदरती आपदा से बचाव के तरीकों पर होगा मंथन : सीएम

Punjab Flood Update News : पंजाब के बाढ़ ग्रस्त एरिया की होगी विशेष गिरदावरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा। कपूरथला जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के तूफानी दौरे के दौरान, लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य में यह स्थिति उत्पन्न हुई है। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इस गंभीर संकट की घड़ी में लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थिति पर लगातार नजर रख रही सरकार

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने की राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्राकृतिक आपदा के कारण राज्य में बनी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, और उन्होंने अधिकारियों को ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने या टालने के तरीकों का पता लगाने के लिए भी कहा है।

मुसिबत की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी सरकार

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार मुसीबत की इस घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहले से ही बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों में राहत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाया जा रहा है ताकि लोगों को किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही राज्य में बाढ़ के कारण लोगों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : 509 ग्राम हेरोइन, 1 किलो अफीम सहित नशा तस्कर काबू