ईरान के सांसद ने किया दावा, अमेरिका को इसपर नहीं आया कोई बयान
US-Iran War (आज समाज), तेहरान : अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर के बीच एक तरफ जहां स्थाई शांति के लिए बातचीत की कोशिशें नाकाम हो रही हैं। वहीं दोनों देशों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसके चलते जहां पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठ रहे हैं वहीं ट्रंप भी ईरान को बार-बार चेतावनी दे रहे हैं।
इसी बीच ईरान के सांसद अली खेजरियन ने दावा किया है कि अमेरिका किसी भी समय ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू कर सकता है। उन्होंने पहले भी कहा था कि दोनों देशों के बीच युद्ध होना तय है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक ईरान सरकार या अमेरिका की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
ट्रंप के बयान और दावे अलग-अलग
दूसरी तरफ, डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी फोन पर बातचीत करके इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के पास बातचीत के सभी विकल्प खुले हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हालिया तनाव और हमलों के दौरान ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। कहा जा रहा है कि इस नुकसान की कीमत अरबों डॉलर में हो सकती है।
अमेरिकी हथियारों की तकनीक जान रहा ईरान
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे सीजफायर के बीच ईरानी सेना ने अमेरिका के उन घातक हथियारों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। जिनका प्रयोग अमेरिकी सेना ने पिछले दिनों ईरान पर किए हमलों में किया था। जो किसी कारणवश निशाने पर तो गिरे लेकिन विस्फोट नहीं हो पाया।
ईरान की सेना ने अमेरिका की कई ऐसी मिसाइलें और बम बरामद किए हैं, जिनमें विस्फोट नहीं हुआ था। ज्ञात रहे कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर मिलकर हमले शुरू किए थे जोकि एक माह से ज्यादा समय तक चले। इस दौरान अमेरिका हर रोज हजारों की संख्या में ईरान पर बम और मिसाइलें चलाता था। इमनें से सैंकड़ों ऐसे हैं जो फट नहीं पाए थे।
ईरान के सरकार मीडिया ने दी जानकारी
ईरान अब इन हथियारों की रिवर्स इंजीनियरिंग कर इनकी तकनीक समझने की कोशिश कर रहा है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के ने दावा किया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को देश के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान में अमेरिका की कुछ ऐसी मिसाइलें और हजारों छोटे बम मिले हैं, जिनमें विस्फोट नहीं हुआ था।


