Russia-Ukraine War Update : यूक्रेन के राष्ट्रपति के वीडियो संदेश ने सबको चौंकाया

0
124
Russia-Ukraine War Update : यूक्रेन के राष्ट्रपति के वीडियो संदेश ने सबको चौंकाया
Russia-Ukraine War Update : यूक्रेन के राष्ट्रपति के वीडियो संदेश ने सबको चौंकाया

जेलेंस्की ने की पुतिन की मौत की कामना कहा-सबकी यही इच्छा

Russia-Ukraine War Update (आज समाज), कीव : रूस और यूक्रेन के बीच एक तरफ जहां शांति के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। वहीं दोनों देशों द्वारा एक दूसरे पर ड्रोन व अन्य हमले जारी हैं। यूक्रेन ने रूस के तेल और गैस से जुड़े ठिकानों पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। इसके लिए यूक्रेन ने ब्रिटेन से मिले स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइलों और अपने देश में बने लंबी दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल किया है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि उनकी एयरफोर्स ने स्टॉर्म शैडो मिसाइलों से रूस के रोस्तोव क्षेत्र में स्थित नोवोशाख्तिंस्क तेल रिफाइनरी पर हमला किया। इससे रूस में भारी नुकसान हुआ है।

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी किया वीडियो संदेश

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी एक वीडियो संदेश में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करते हुए उनके मरने की कामना की थी। इस संदेश में जेलेंस्की ने बिना पुतिन का नाम लिए कहा कि आज हम सबका एक सपना है और सभी के लिए एक ही इच्छा है कि वह खत्म हो जाए। जेलेंस्की के इस बयान को रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर इशारा माना जा रहा है।

वीडियो में यह बाले रहे जेलेंस्की

उन्होंने कहा, ईश्वर से मेरी सबसे बड़ी प्रार्थना यूक्रेन में शांति की है। यूक्रेन शांति के लिए लड़ रहा है, प्रार्थना कर रहा है और उसका हकदार भी है। रूस यूक्रेन के दिल, आपसी विश्वास और एकता को कभी नष्ट नहीं कर सकता। आज हम सब एक ही सपना देखते हैं। हम सबकी एक ही इच्छा है। काश वह खत्म हो जाए। जैसा कि हर कोई अपने मन में कहता है। जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूस ने मंगलवार को यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया।

यूक्रेन का रूस के तेल और गैस से जुड़े ठिकानों पर हमला

इस बीच यूक्रेन ने रूस के तेल और गैस से जुड़े ठिकानों पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। इसके लिए यूक्रेन ने ब्रिटेन से मिले स्टॉर्म शैडो क्रूज मिसाइलों और अपने देश में बने लंबी दूरी के ड्रोन का इस्तेमाल किया है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बताया कि उनकी एयरफोर्स ने स्टॉर्म शैडो मिसाइलों से रूस के रोस्तोव क्षेत्र में स्थित नोवोशाख्तिंस्क तेल रिफाइनरी पर हमला किया। इससे रूस में भारी नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें : Bangladesh violence : बांग्लादेशी सरकार अल्पसंख्यकों पर कर रही अत्याचार : शेख हसीना