जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 05 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर रोहिणी नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:51-12:32 मिनट रहेगा। राहुकाल सुबह 10:54-12:11 मिनट तक रहेगा। शुक्रवार को वृषभ राशि में चंद्रमा के गोचर से शशि योग का निर्माण हो रहा है।
यह योग धन-संपत्ति और करियर में प्रगति लाएगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत करता है। इस गोचर से व्यक्ति के निजी संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज के दिन मेष से लेकर मीन राशियों का करियर कैसा रहने वाला है।
राशिफल
- मेष: मेष राशि के जातकों को आज राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। काम की अधिकता के चलते पारिवारिक उपेक्षा न करें। किसी भी विवाद में उलझना ठीक नहीं। विरोधी परास्त होंगे।
- वृष: राशि से तृतीय भाव में बृहस्पति का अशुभ योग है। ऐसे में मनमुटाव और विरोध पैदा हो सकता है। हालांकि इस दौरान आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शारीरिक व मानसिक क्लेश मिल सकता है। परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे।
- मिथुन: आज उच्च राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम की वृद्धि कर रहा है। धन ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
- कर्क: राशि स्वामी चंद्रमा एकादश भाव में संचार कर रहा है। यह किसी अंतर्विरोध को जन्म दे सकता है। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान विरोधी परास्त होंगे।
- सिंह: आज वृष राशि पर चंद्रमा दशम का और प्रथम भाव में सिंह राशि गत केतु अभीष्ट सिद्धि कारक है। ऐसे में घर के लिए उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।
- कन्या: आज आपकी राशि से द्वादश केतु सप्तम राहु योग बना हुआ है। अत: आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में रहेंगे। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
- तुला: राशि पर अष्टम घर का चन्द्रमा एकादश भाव में केतु आज आपके पुरुषार्थ और पराक्रम की वृद्धि करेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। खान-पान पर संयम रखें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। झगड़ा विवाद से बचें।
- वृश्चिक: राशि का स्वामी अपनी राशि का होकर प्रथम भाव में पुराने रोग ऋण से छुटकारा दिलाएगा। व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। खान-पान में संयम रखें। आज के दिन अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी।
- धनु: आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मिथुन राशि पर वक्री है अत: गुप्त शत्रु, ईष्यार्लु साथियों से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
- मकर: आपकी राशि पर तृतीया शनि सप्तम गुरु का प्रभाव है। नवम भाव में केतु विवेकपूर्ण कार्य संपादन रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजनों से भेंट संभव है।
- कुंभ: राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। वृषभ का चन्द्रमा निकट व दूर की सकारणीय यात्रा का प्रसंग प्रबल करेगा।
- मीन: आज आपकी राशि से चन्द्रमा तृतीया लक्ष्मी विजय कारक है। पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे।
ये भी पढ़ें: पौष माह में इस तरह करें सूर्य पूजा