Chandigarh News(आज समाज नेटवर्क)चंडीगढ़। चंडीगढ़ सैक्टर 13 के कार बाजार मनीमाजरा में लगातार तीसरे दिन वीरवार को अभियान चलाकर नगर निगम के 5 गाडियां को उठाया। इससे पहले मंगलवार को 13 कारों को जब्त कर चालान काटे गए थे। बुधवार को 8 गाड़ियों के चलन काटे गए यह कार्रवाई नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते द्वारा की गई। दस्ते के इंस्पेक्टर ललित त्यागी के साथ एमओएच विंग के इंस्पेक्टर देवेंद्र रोहिल्ला और उनकी टीम भी शामिल रही। इन टीमों ने डीलरों की ओर से रोजाना एनएसी शोरूम के पार्किंग स्थल पर खड़ी की जा रही गाड़ियों को उठाकर इंपाउंड किया। निगम की इस कार्रवाई के तहत जब्त की गई गाड़ियां अब छह दिनों तक इंपाउंड में रखी जाएंगी और इस अवधि में किसी भी सूरत में इन्हें रिलीज नहीं किया जाएगा।
नगर निगम की इंफोर्समेंट विंग के सुपरिटेंडेंट सुनील दत्त ने बताया कि कार बाजार के नाम पर हो रहे अतिक्रमण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 13 गाड़ियों और बुधवार को 8 गाड़ियों को इंपाउंड कर उनके चालान काटे गए हैं और यह सभी गाड़ियां छह दिन तक इंपाउंड में रहेंगी। इस दौरान कोई भी डीलर अपनी गाड़ी रिलीज नहीं करवा सकेगा।सुनील दत्त ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि पार्किंग स्थलों का दुरुपयोग रोका जा सके और आम जनता को राहत मिल सके।
निगम की इस कार्रवाई से कर बाजार के डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि वह इस पार्किंग स्थल पर सातों दिन अपने वाहन खड़े करके उनको बेचते थे, जबकि नगर निगम द्वारा सिर्फ यहां पर रविवार को कार बाजार लगाने की अनुमति दी हुई है। वही निगम की कार्रवाई का स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने निगम के कदम का स्वागत किया है।


