- लहसुन और अदरक के सब्जियों का स्वाद नहीं आ रहा
Garlic And Ginger Prices, (आज समाज), चण्डीगढ़ : इन दिनों में सब्जियों के भाव बेशक कम हो गए हो लेकिन मंडी में लहसुन के भाव आसमान पर पहुंचने की वजह से सब्जी का जायका बिगड़ रहा है। बिना लहसुन और अदरक के सब्जियों का स्वाद नहीं आ रहा। ऐसे में लोग लहसुन डालने में परहेज करने लगे हैं। वहीं जहां गृहणियां सब्जी के मसाले में चार- पांच लहसुन की कली डालती थी। अब वह महज 1 या 2 कली डालकर ही संतोष कर रही है। लहसुन के भाव सुनकर होश उड़ जाएंगे स्वाद के लिए सब्जियों में डाले जाने वाले लहसुन का भाव इन दोनों आसमान छूता हुआ दिखाई दे रहा है।
सबसे बढ़िया लहसुन 400 रुपए किलो बिक रहा
सब्जियों के साथ बिकने वाले लहसुन 300 रुपए से लेकर सबसे बढ़िया लहसुन 400 रुपए किलो बिक रहा है। जिससे गृहणियों का बजट भी गड़बड़ा गया है। अदरक भी इसी की बराबरी करते हुए दिखाई दे रहा है अदरक का भी रेट 160 रुपए किलो चल रहा है यानी अगर आप चाय के लिए अदरक खरीद रहे हैं। तो आपको एक पाव अदरक की कीमत 40 देनी पड़ेगी,यानी आधी किलो 80 का है और एक किलो 160 रुपए। इसके अलावा अगर दूसरी सब्जियों की बात करें तो 30 से 40 किलो है। वहीं सब्जी खरीदने आई महिला नीलम धीमान, पूजा ने कहां कि सभी सब्जियां सस्ती है लेकिन सबसे ज्यादा अगर कोई चीज महंगी है तो वह है लहसुन जो की 300 रूपए किलो हल्के वाले हैं और 400 रूपए किलो वाले जो बड़े दाने के होते हैं उसकी कीमत आसमान छूता हुआ दिखाई दे रहा है।
अदरक भी करीब 160 रुपए किलो बिक रहा
इसके अलावा बाकी सब्जियां सस्ती हैं लेकिन अदरक भी करीब 160 रुपए किलो बिक रहा है। लहसुन खरीद कर ले जा रहे रणदीप ने बताया कि सबसे ज्यादा लहसुन महंगा है जिसका भाव 300 रुपए से लेकर 400 रुपए किलो तक है। उन्होंने बताया कि 300 किलो वाले लहसुन को उन्होंने ढाई सौ रुपए में लिया है क्योंकि सब्जियों का स्वाद बढ़ाने में लहसुन का भी योगदान रहता है इसलिए इसे खरीदना भी जरूरी था। लेकिन बाकी सब्जियों में सबसे ज्यादा महंगा लहसुन है जिसका भाव बहुत ज्यादा है।
इन दिनों में आवक ज्यादा है इसकी वजह से सब्जियां अभी सस्ती
उन्होंने यह भी कहा कि अदरक भी 120 रुपए किलो से लेकर 160 रुपए किलो भी बिक रहा है। वही सब्जी बेच रहे सब्जी विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों में आवक ज्यादा है इसकी वजह से सब्जियां अभी सस्ती है। आलू 25 से 30 रुपए किलो बिक रहा है। फूलगोभी 10 रुपए किलो है। बंदगोभी भी 20 रुपए किलो, प्याज 40 रुपए किलो, गाजर भी 30 रुपए किलो, शिमला मिर्च भी 40 किलो है। बस एक सब्जी भिंडी बाकी सब्जियों से थोड़ी महंगी 60 रुपए किलो है।