Vande Bharat Sleeper Train: गुवाहाटी से कोलकाता के बीच दौड़ेगी पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी 17 जनवरी को करेंगे उद्घाटन

0
153
Vande Bharat Sleeper Train: गुवाहाटी से कोलकाता के बीच दौड़ेगी पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी 17 जनवरी को करेंगे उद्घाटन
Vande Bharat Sleeper Train: गुवाहाटी से कोलकाता के बीच दौड़ेगी पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन, पीएम मोदी 17 जनवरी को करेंगे उद्घाटन

कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच 6 दिन चलेगी ट्रेन
Vande Bharat Sleeper Train, (आज समाज), नई दिल्ली: देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता के बीच चलेगी। ट्रेन का संचालन 17 जनवरी से होगा। पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन में इसका उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन 6 दिन कामाख्या और हावड़ा जंक्शन के बीच चलेगी। इस दिन 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस भी लॉन्च की जाएंगी। इनकी सेवाएं 17 और 18 जनवरी 2026 से मिलना शुरू हो जाएंगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में बताया कि भारतीय रेलवे में 2026 में एक बड़ा बदलाव होगा। सभी तरह के सुधारों पर के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल शामिल है। स्लीपर ट्रेन को 1000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस साल के आखिर तक लगभग 12 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें तैयार हो जाएंगी।

रखरखाव की गतिविधियों के लिए एआई का किया जाएगा इस्तेमाल

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक नया स्ट्रक्चरल तरीका अपनाया जाएगा। टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए एक नया स्ट्रक्चरल तरीका पेश किया जाएगा, ताकि भारत के स्टार्टअप और इनोवेटिव दिमाग रेलवे से जुड़ सकें। इसके लिए एक टेक्नोलॉजी इनोवेशन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। रखरखाव की गतिविधियों के लिए एआई का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।

शुरूआती किराया 2300 रुपए

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के थर्ड एसी का किराया 2,300 रुपए तय किया गया है। सेकेंड एसी का किराया 3,000 रुपए होगा। फर्स्ट एसी का किराया करीब 3,600 रुपए प्रस्तावित किया गया है।

ट्रायल रन सफल

30 दिसंबर को इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से कोटा-नागदा रेलवे ट्रैक पर दौड़ी। लोको पायलट ने 4 ग्लास में पानी रखा, इतनी रफ्तार के दौरान भी ग्लास में से पानी नहीं छलका।

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स से लैस है ट्रेन

वंदे भारत स्लीपर में एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम और वर्ल्ड-क्लास स्लीपर कोच हैं। रेल मंत्री ने बताया कि आमतौर पर, गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर हवाई किराया 6,000 से 8,000 रुपए के बीच होता है। कभी-कभी 10,000 रुपए तक भी पहुंच जाता है। वहीं, वंदे भारत स्लीपर में गुवाहाटी से हावड़ा तक थर्ड एसी का किराया 2,300 रुपए रखा गया है।