रत्नावली महोत्सव की 8 में से 6 विधाओं में जीत दर्ज कर डीएवी पीजी कॉलेज की टीम ने मचाया धमाल

0
294
The festival of colors of Haryanvi culture, Ratnavali festival
The festival of colors of Haryanvi culture, Ratnavali festival
  • डीएवी पीजी कॉलेज द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लूर डांस रहा रत्नावली महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र।
  • हरियाणवी संस्कृति के रंगों का उत्सव है, रत्नावली महोत्सव – डॉ रामपाल सैनी

इशिका ठाकुर,करनाल:
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित रत्नावली महोत्सव में डीएवी पीजी कॉलेज की टीम ने हरियाणवी वाद्य यंत्रों की लोक धुनों पर थिरकते हुए खुब धमाल मचाया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष एवं डीएवी पीजी कॉलेज करनाल के प्रिंसिपल डॉ रामपाल सैनी ने बताया कि रत्नावली महोत्सव में महामहिम राज्यपाल हरियाणा की उपस्थिति में डीएवी पीजी कॉलेज की टीम द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक लूर डांस पुरे महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा, जो दशकों बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निर्देशन और मार्गदर्शन में डीएवी पीजी कॉलेज द्वारा विशेष रूप से तैयार किया गया था। जिसे हरियाणा दिवस के मौके पर राजभवन चण्डीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रस्तुत किया जाएगा।

डीएवी पीजी कॉलेज की टीम ने मचाया धमाल

प्राचार्य ने बताया कि इसके इलावा कॉलेज की टीम ने रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी रागनी, रिचुअल्स,सोलो डांस, हरियाणवी भजन, हरियाणवी आर्केस्ट्रा और सांग जैसी 8 में 6 विधाओं में पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।प्राचार्य ने कहा कि रत्नावली महोत्सव हरियाणवी संस्कृति के उत्सवों का रंग है, जो परंपराओं को बचाने के लिए प्ररेणा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में लोक परंपराओं के प्रचार-प्रसार के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को ओर अधिक ऊर्जा और शक्ति के साथ जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए।

महाविद्यालय की ओर से विशेष सुविधाएं

उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत और प्रस्तुति के लिए महाविद्यालय की सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की संयोजक डॉ पूनम वर्मा, डॉ रेखा चौधरी, डॉ राज्य श्री, डॉ प्रतिभा, डॉ मोनिका मुवाल, को बधाई देते हुए उनके कार्यों की खुब शराहना की।प्राचार्य ने यह भी घोषणा की कि सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय की ओर से वार्षिकोत्सव में सम्मानित किया जाएगा एवं सभी को महाविद्यालय की ओर से विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर सभी स्टाफ सदस्य रहे मौजूद

इस मौके पर डॉ बलराम शर्मा, डॉ जितेन्द्र चौहान, विक्रम हरित सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें : 29 वा ज़िला राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाषण में राहुल ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE