Doctors Strike : अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गई डॉक्टरों की हड़ताल, सरकार ने डॉक्टरों पर एस्मा लागू किया

0
68
Doctors Strike : अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गई डॉक्टरों की हड़ताल, सरकार ने डॉक्टरों पर एस्मा लागू किया
Doctors Strike : अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गई डॉक्टरों की हड़ताल, सरकार ने डॉक्टरों पर एस्मा लागू किया

Doctors Strike, (आज समाज), चण्डीगढ़ : हरियाणा में दो दिन से चल रही सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल जहां अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल गई है, वहीं प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों की इस हड़ताल पर सख्ती बरतते हुए एस्मा लगाने का ऐलान कर दिया है। वहीं डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के ऐलान को देखते सरकार ने भी सख्त कदम उठाया है। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ आरती राव ने डॉक्टर से अपील की कि डॉक्टर्स हड़ताल खत्म कर दें, चूंकि डॉक्टर का पेशा मानवता का की सेवा है और डॉक्टरों को ध्यान रखना चाहिए कि मरीजों को कोई परेशानी ना हो।

ESMA सभी चिकित्सा संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू

इसके साथ ही हड़ताली डॉक्टरों पर आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (ESMA) लगाने का भी ऐलान किया है। मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इस अधिनियम में हरियाणा सिविल सचिवालय, स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के स्थलों सहित सभी चिकित्सा संस्थानों पर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है जिसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की रुकावट पर रोक लगा दी गई है। वहीं HCMS के अध्यक्ष डॉ राजेश ख्यालिया ने कहा कि प्रदेश में 2 दिन से सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स हड़ताल पर बैठे हैं, बावजूद इसके सरकार की ओर से बातचीत या समझौता का कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया।

हड़ताल प्राथमिकता नहीं, वह बातचीत के माध्यम से समाधान के लिए हमेशा तैयार

डॉक्टरों ने चेतावनी थी कि दो दिन कि हड़ताल के दौरान अगर सरकार ने मांग नहीं मानी तो 10 दिसंबर से डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि आज राज्य कार्य समिति की बैठक में यह निर्णय लिया है कि डॉक्टर अब निश्चित काल के लिए सभी प्रकार की चिकित्सा सेवाएं बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती या सरकार के साथ बातचीत के माध्यम से कोई सहमति नहीं बन जाती तब तक हड़ताल लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल उनकी प्राथमिकता नहीं है, वह बातचीत के माध्यम से समाधान के लिए हमेशा तैयार है।

एक बच्ची का पोस्टमार्टम रुक गया

वहीं महेंद्रगढ़ से एक मा आया है जिसमे हड़ताल की वजह से एक बच्ची का पोस्टमार्टम रुक गया है, जिसके चलते परिजनों को परेशानी हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि किसी भी डॉक्टर को हड़ताल पर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर सरकार ने डॉक्टरों पर एस्मा लागू कर उनकी हड़ताल को गैर कानूनी घोषित कर दिया है।

Relu Ram Punia Murder Case में उम्रकैद की सजा काट रहे ‘बेटी-दामाद’ होंगे रिहा, पिता समेत परिवार के आठ लोगों की थी हत्या