- चार दुकानों से नौ सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे
Jind News(आज समाज नेटवर्क) जींद। जिला ड्रग कंट्रोलर की टीम ने वीरवार को जींद में कॉस्मेटिक की दुकानों पर दस्तक दी और यहां बेचे जा रहे कॉस्मेटिक सामान के सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी।स्टेट ड्रग कंट्रोलर हरियाणा को शिकायतें मिल रही थी कि कॉस्मेटिक की दुकानों पर जो कॉस्मेटिक उत्पाद बेचे जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता सही नही है। जिस पर प्रदेशभर में सभी जिला ड्रग कंट्रोलर को कॉस्मेटिक दुकानों पर जांच कर सैंपल लेने के निर्देश दिए गए थे।
स्टेट ड्रग कंट्रोलर हरियाणा के दिशा-निर्देशों पर जिला ड्रग कंट्रोलर गीता गोयल के नेतृत्व में टीम ने जींद के गोहाना रोड, बैंक रोड तथा आसपास क्षेत्र में कॉस्मेटिक की नौ दुकानों पर दस्तक दी और यहां बेचे जा रहे कॉस्मेटिक सामान की जांच की। बाकायदा टीम ने यहां कॉस्मेटिक की चार दुकानों से नौ सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।जिला ड्रग कंट्रोलर गीता गोयल ने बताया कि कॉस्मेटिक शॉप पर टीम द्वारा जांच की गई है। विभागीय टीम ने चार दुकानों से नौ सैंपल लिए हैं। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामान ही बेचा जाए। जो सैंपल लिए गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह भी पढ़े:-Aware about cyber fraud : साइबर फ्रॉड के बारे में रेलयात्रियों को किया जागरूक


