Haryana 10th Result Declared : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

0
155
The Board of School Education Haryana has declared the Class 10 examination results.
बेहतरीन परीक्षा आने पर खिल खिलाते हुए चेहरे।
  • 94.68 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ जींद प्रदेश में दूसरे स्थान पर
  • जिले के 15 हजार 914 विद्यार्थियों ने दी 10वीं की परीक्षा, 15 हजार 67 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए
  • विद्यार्थी इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस की श्रेणी व 167 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई

Jind Newss(आज समाज नेटवर्क) जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा वीरवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें जींद जिला 94.68 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इस साल जिले के 15 हजार 914 विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। जिसमें से 15 हजार 67 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 680 विद्यार्थी इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस की श्रेणी व 167 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी। वहीं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल नरवाना के विद्यार्थी वंश देव ने 500 में से 497 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं आर्य विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिमाना के विद्यार्थी अंश खोखर ने 496 अंकों के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं शिव गुरुकुलम सीनियर सेकेंडश्री स्कूल छातर की छात्रा प्रियांशी व गुरु अमरदास हाई स्कूल पीपलथा की छात्रा आशप्रीत कौर 495 अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में तीसरे स्थान पर रही।

वहीं पिछले साल 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जींद जिला 95.07 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ प्रदेश में पांचवें स्थान पर था। पिछले साल नरवाना के एसडी कन्या महाविद्यालय की छात्रा निधि ने 495 अंक लेकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया था। 10वीं कक्षा के 15 हजार 812 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 15 हजार 32 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे और 631 विद्यार्थी इंप्रूववमेंट आफ परफार्मेंस की श्रेणी में आए थे और 149 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। जबकि 2023-24 के सत्र में 16 हजार 430 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 15 हजार 984 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे और 353 विद्यार्थी इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस की श्रेणी में आए थे। हालांकि 2023-24 में 97.29 प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ जींद जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर था। वहीं 2023 में जिले के 16 हजार 570 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 12 हजार 185 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे और 1719 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई थी और 2669 विद्यार्थी फेल हो गए थे। 2022-23 में जींद जिला प्रदेश में आठवें स्थान पर था।

जुलाना के ध्रुव ने दसवीं में प्राप्त किए 98 प्रतिशत अंक

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में रोहिला स्कूल जुलाना के बच्चों ने एक बार फि र हरियाणा राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। यहां के छात्र ध्रुव बंसल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ध्रुव ने इंग्लिश विषय में 100 तथा साइंस में 99 सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए कुल 500 में से 488 अंक प्राप्त किए हैं। इसी विद्यालय के छात्र आयुष खटकड़ ने 96 फ ीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। शानदार परीक्षा परिणाम के लिए मुख्ख्याध्यापिका निर्मल रोहिला ने विद्यालय स्टाफ , अभिभावकगण एवं विद्यार्थियों को बधाई दी व एक दिन के अवकाश की घोषणा की।