पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की अंतरिम सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Bangladesh violence (आज समाज), नई दिल्ली : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर वहां की अंतरिम सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वहां की मौजूदा सरकार देश को हिंसा की आग में धकेल रही है। शेख हसीना ने कहा कि यह सब राजनीतिक लाभ हासिल करने की साजिश है जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय इस आग की भेंट चढ़ाया जा रहा है। शेख हसीना ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा पर भी चिंता जताते हुए कहा है कि जिस तरह से बांग्लादेश में एक के बाद एक हिंदू युवकों को भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार डाला गया है पूरी तरह से निदंनीय और खौफनाक है।
गैर-मुस्लिमों के खिलाफ अकल्पनीय अत्याचार
उन्होंने आरोप लगाया कि यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार गैर-मुस्लिमों के खिलाफ अकल्पनीय अत्याचार कर रही है। क्रिसमस के मौके पर अपने संदेश में शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की मौजूदा सरकार सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की अपने-अपने धर्मों का पालन करने की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि बांग्लादेश में विशेषकर गैर-मुसलमानों पर अत्याचार किया जा रहा है। 78 वर्षीय अवामी लीग नेता ने कहा कि मौजूदा शासक समूह ने अवैध रूप से सत्ता पर कब्जा किया है और उसने धार्मिक अल्पसंख्यकों को जिंदा जलाने जैसे भयावह उदाहरण पेश किए हैं। यह टिप्पणी उन्होंने पिछले सप्ताह बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की कथित लिंचिंग की घटना का स्पष्ट संकेत था।
अगस्त के बाद कई बार हुई हिंसक वारदात
गौरतलब है कि अगस्त में हसीना सरकार के हटने के बाद से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। दीपू हत्याकांड के बाद सोमवार को अल्पसंख्यक संगठनों ने ढाका में प्रदर्शन कर सरकार पर उन्हें सुरक्षा देने में विफल रहने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें : Weather Update Today : पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानों में शीतलहर ने बढ़ाई ठंड


