Iran Israel War: भारत आ रहे थाई जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला

0
185
Iran Israel War: भारत आ रहे थाई जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला
Iran Israel War: भारत आ रहे थाई जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला

ओमान की नौसेना ने 20 क्रू मेंबर का रेस्क्यू किया, 3 अभी भी लापता
Iran Israel War, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान: भारत आ रहे थाईलैंड के एक कार्गो जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट में हमला हुआ है। ओमान के पास चल रहे इस जहाज को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया। थाईलैंड के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि जहाज पर मौजूद 23 में से 20 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है। थाई झंडे वाला यह बल्क कैरियर मयूरी नारी संयुक्त अरब अमीरात (वअए) से रवाना हुआ था। होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते समय जहाज के पिछले हिस्से पर हमला हुआ, जिससे इंजन रूम में आग लग गई।

बताया गया है कि तीन लापता क्रू सदस्य उस समय इंजन रूम में ड्यूटी पर थे। कैप्टन के आदेश पर बाकी क्रू ने जहाज छोड़ दिया और लाइफबोट में सवार हो गए। ओमान की नौसेना ने 20 क्रू मेंबर को बचाकर खसाब शहर पहुंचाया। थाईलैंड के अधिकारियों के मुताबिक रॉयल थाई नेवी स्थिति पर नजर रखे हुए है और बचाव अभियान के लिए अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

स्पेन ने इजराइल से अपना राजदूत हटाया

स्पेन ने इजराइल में अपने राजदूत को औपचारिक रूप से हटा दिया है। सरकार ने एक दिन पहले ही इस कदम को मंजूरी दी थी। मैड्रिड ने पिछले साल सितंबर में राजनयिक तनाव बढ़ने के बाद अपने राजदूत को वापस बुला लिया था। यह विवाद तब और बढ़ गया जब इजराइल के विदेश मंत्री ने स्पेन सरकार के कुछ फैसलों की आलोचना की थी। ये फैसले प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने गाजा में हो रही हिंसा को नरसंहार बताते हुए उसकी निंदा करने के बाद घोषित किए थे।

मिडिल-ईस्ट में जहाजों पर हमलों में दो भारतीयों की मौत

मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच व्यापारी जहाजों पर हुए हमलों में दो भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति लापता है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को दी। जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

ये भी पढ़ेंParliament: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर आज भी जारी रहेगी चर्चा