टीचर को हेडक्वार्टर रेवाड़ी डीईईओ कार्यालय फिक्स किया गया
Jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा के जींद में स्कूल स्टाफ के बीच विवाद के चलते एक टीजीटी टीचर को सस्पेंड करने का मामला प्रकाश में आया है। स्टाफ के बीच जारी अंदरूनी कलह के चलते स्कूल का महौल खराब हो रहा था। जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों तक यह मामला पहुंचा तो सख्त कार्रवाई अधिकारियों द्वारा की गई। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के डायरेक्टर द्वारा जारी पत्र में जींद की डिफेंस कॉलोनी में स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीजीटी टीचर अशोक कुमार को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

सस्पेंशन के दौरान अशोक कुमार का हेडक्वार्टर रेवाड़ी को डीईईओ कार्यालय फिक्स किया गया है। वहां के सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अशोक कुमार अपना मुख्यालय नहीं छोड़ पाएंगे। हालांकि लैटर में सस्पेंशन का कारण नहीं बताया गया है।

प्राचार्य के साथ भी दुर्व्यवहार करने के लगे आरोप

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार का दूसरे स्टाफ के साथ विवाद चल रहा था। प्राचार्य के साथ भी दुर्व्यवहार के आरोप लगे थे। इसके बाद एक टीचर द्वारा अशोक कुमार के खिलाफ शिकायत दी गई, जिसके बाद कमेटी का गठन किया गया और कमेटी की जांच में अशोक कुमार को गलत ठहराया गया। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई, वहां से अशोक कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी हो गए हैं।

ये भी पढ़ें : आज हरियाणा के 12 जिलों में हो सकती है बारिश

ये भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने पंजाब को अतिरिक्त 4500 क्यूसिक पानी देने के दिए आदेश