प्रदेश में ठंड के साथ ही बढ़ा प्रदूषण, 9 शहर रेड जोन में
Haryana Weather Update, (आज समाज), चंडीगढ़: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ती जा रही है। प्रदेश के 7 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के साथ लगते 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखीदादरी में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

नारनौल सबसे ठंडा

हरियाणा के नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं एक दिन पहले यहां पारा 6.6 पहुंच गया था। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। खासकर रात का तापमान और नीचे जा सकता है।

पलवल रहा सबसे गर्म

नारनौल, हिसार, गुरुग्राम सहित 10 शहर ऐसे हैं जहां तापमान 10 डिग्री के करीब हैं। 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे हैं। इनमें नारनौल, हिसार, करनाल, गुरुग्राम, पंचकूला, सोनीपत, हिसार और महेंद्रगढ़ जैसे शहर शामिल हैं। वहीं सिरसा, रोहतक और भिवानी में 10 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान पूरे प्रदेश में 25 से 27 डिग्री के बीच बना हुआ है। पलवल में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सबसे अधिक दर्ज किया गया है।

418 पर पहुंचा जींद का एक्यूआई

वातावरण में नमी बढ़ने से पराली जलाने और वाहनों के धुएं से एकाएक प्रदूषण बढ़ गया है। हरियाणा के 9 शहरों में प्रदूषण रेड जोन में पहुंच गया है। जींद में प्रदूषण दिल्ली के बराबर पहुंच गया है। जींद और दिल्ली में एक्यूआई 418 दर्ज किया गया है।