पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमार
Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : अमृतसर में एक सनसनीखेज मामले में एक नाबालिग लड़की से तीन लड़कों ने रेप किया। इसके साथ ही उन्होंने उसका वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। जब इस बात का पता पीड़िता के परिजनों को लगा तो उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने प्राथमिक जांच और पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और उसके परिजनों ने जिन तीन आरोपियों को नामजद कराया है उनकी धरपकड़ की कोशिश की जा रही है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि आरोपी बालिग हैं या फिर नाबालिग।
यह है पूरा मामला
अमृतसर के थाना राजासांसी के अंतर्गत आने वाले एक गांव की किशोरी जिसकी उम्र 15 साल है का रेप होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जब किसी ने उक्त वीडियो पीड़िता के पिता को दिखाया तो उसके पैरों तले से जमीन सरक गई। उसने घर पहुंचकर जब अपनी पत्नी को इस बारे बताया तो उसने लड़ी से बात की। इस दौरान पीड़िा ने अपनी सारी आपबीती अपनी मां को बताई।
इसके बाद पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि 25 अप्रैल को गुरुनूर सिंह उसे खेलने के बहाने अपने घर ले गया। वहां पर पहले से ही दिलप्रीत सिंह और गुरु मेहर सिंह मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ गैर कुदरती रेप किया। रेप की वीडियो बनाई और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी वीडियो को वायरल कर देंगे।
इधर युवक ने अपने जीजा का उतारा मौत के घाट
तरनतारन शहर के मुरादपुरा क्षेत्र में नाथ परिवार से संबंधित पति-पत्नी की लड़ाई के दौरान युवक ने अपने जीजा को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गया। तरनतारन के रेलवे स्टेशन के पार (मुरादपुरा) में नाथ परिवारों का बसेरा है। मुकदर नाथ (35) अपनी पत्नी के साथ विवाद कर रहा था। दरअसल मुकदर नाथ बिना बताए पत्नी के घर से जाने पर एतराज करता था।
इसी कारण दोनों में कई दिन से विवाद चला आ रहा था। रविवार की शाम को काम से लौटे मुकदर नाथ ने पत्नी के साथ कहासुनी की। इसी दौरान मुकदर नाथ का साला रुसतम वहां पहुंच गया। जो कथित तौर पर शराब के नशे में था। रुसतम ने अपने जीजा पर चाकू निकालकर उसके पेट में तीन वार किए। जिससे वह वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें : West Bengal Election Result : पश्चिम बंगाल परिणाम पंजाब की राजनीति की दिशा करेंगे तय


