तोशाम : तीज मेला मंगलवार से शुरू

0
599
mela
mela

सुमन, तोशाम :
दो दिवसीय तीज मेला मंगलवार से शुरू होगा। 10 व 11 अगस्त को दो दिन सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीज पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज महोत्सव हरियाणा की परंपरा व संस्कृति को पुनर्जीवित करने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि तीज पर्व को ठेठ ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित पारंपरिक ढंग से मनाया जाएगा। तीज पर्व को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। एसईपीओ अजय कुमार ने बताया कि तीज पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर विभिन खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की खंड कार्यक्रम प्रबंधक मंजूबाला ने बताया कि विभिन्न दस स्टालें तीज मेले में लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मिशन के समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाई जाने वाली स्टालों में स्वादिष्ट व्यंजन पकौड़े, गुलगले, सुहाली, घेवर, पूड़े मिलेंगे, चूड़ियां आदि कास्मेटिक का सामान, बच्चों के कपड़े आदि गारमेंट्स का सामान, राजस्थानी पोशाक, बैग, मेहंदी व एक स्टाल पर कुछ अन्य सामान उपलब्ध रहेगा। वहीं इनमें एक स्टाल रजिस्ट्रेशन प्वाइंट की होगी और एक पर वैक्सीन लगेगी।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी
तीज मेले में रंगोली, मेहंदी, डांस, महिलाओं की सौ मीटर दौड़, मटका दौड़, चम्मच दौड़, रस्साकस्सी आदि प्रतियोगिताएं होंगी।

SHARE