Vivo X Flip स्मार्टफोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, ग्रीकबेंच पर हुआ स्पॉट

0
214
Vivo X Flip Launch Date

आज समाज डिजिटल, Vivo X Flip Launch Date : फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का बाजार अलग-अलग ब्रांड्स के कई ऑफर्स के साथ बढ़ रहा है। बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स समूह पिछले साल से इस क्षेत्र में पूरी ताकत से प्रवेश कर रहा है। इसके ब्रांड ओप्पो और वीवो ने कुछ फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए और आने वाले समय में भी कई फोल्डेबल फोन लॉन्च होंगे। हाल ही में Oppo ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Find N2 Flip को भारत में लॉन्च किया है। Samsung और Motorola के बाद अब Vivo भी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ तैयार है।

इसी बीच Vivo X Flip स्मार्टफोन को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस डिवाइस को सर्टिफिकेशन वेबसाइट Geekbench पर देखा गया है। Vivo के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कई दिनों से लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोल्डेबल फोन अगले महीने घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा। इसके बाद इसे भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग में वीवो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के प्रोसेसर की डिटेल सामने आई है। Vivo X Flip में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 मिल सकता है। ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के मदरबोर्ड का कोडनेम Taro रखा है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर V2256A सामने आया है। गीकबेंच पर इस फोन को सिंगल कोर में 1680 और मल्टीकोर में 4267 का स्कोर मिला है।

2 डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Oppo Find N2 Flip, Samsung Galaxy Z Flip 4 और Motorola Razr की तरह वीवो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में भी दो डिस्प्ले मिलेगें। इसमें एक फोल्डेबल यानी मेन डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा एक कवर डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें फोन के नोटिफिकेशन्स आदि देखे जा सकेंगे।

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो के इस फ्लिप फोन में क्वाड कैमरा सेटअप मिल सकता है। साथ ही, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा यह फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है। हालांकि, ब्रांड की तरफ से अपकमिंग फोल्डेबल फोन के किसी फीचर को फिलहाल कंफर्म नहीं किया गया है।

बता दें कि Vivo कंपनी अपने एक अन्य फोल्डेबल फोन Vivo X Fold पर भी काम कर रहा है। वीवो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसका लुक और डिजाइन भी Samsung Galaxy Z Fold 4 और Oppo Find N2 Fold की तरह हो सकता है।

Vivo X Flip, Vivo X Flip Launch, Vivo X Flip features

 

ये भी पढ़ें : iPhone 15 Pro Max के डिस्प्ले के चारों ओर मिलेंगे पतले बेजल्स, सामने आई ये जानकारियां

ये भी पढ़ें : Oppo Find X6 Series होने जा रही है लॉन्च, जानिए फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत

ये भी पढ़ें : Vivo Y78+ जल्द होगा चीन के बाजार में लाॅन्च, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

ये भी पढ़ें : itel P40 लाॅन्च, मिलेगी 6000mAh की पॉवरफुल बैटरी, जानिए कीमत

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE