TVS Motor ने फरवरी 2023 में बेचे 2,76,150 वाहन, पिछले साल के मुकाबले कितना रहा ग्रोथ?

0
257
TVS Motors Vehicle Sales Feb 2023

आज समाज डिजिटल, TVS Motors Vehicle Sales Feb 2023 : वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor ने फरवरी 2023 के लिए व्हीकल सेल के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने बताया कि फरवरी 2023 में 2,76,150 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि पिछले साल की तुलना में कंपनी को 1.97% का नुकसान हुआ है। यानि कि इस बार कंपनी की सेल लगभग 2 प्रतिशत से घटी है। पिछले साल समान अवधि यानि कि फरवरी 2022 में कंपनी ने 2,81,714 यूनिट्स की सेल की थी। (TVS Motors Sales Report)

इस तरह फरवरी 2023 में कंपनी के टू-व्हीलर्स की कुल सेल में भी हल्की गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2022 में TVS ने 2,67,625 टू-व्हीलर्स बेचे थे। वहीं फरवरी 2023 में कंपनी ने 2,67,026 यूनिट्स टूव्हीलर्स की बेची हैं। घरेलू मार्केट में यहां कंपनी ने फायदा होने की बात कही है। फरवरी 2022 में टीवीएस ने 1,73,198 यूनिट्स की सेल की थी। वहीं इस बार यह आंकड़ा 2,21,402 यूनिट्स का है। टीवीएस को यहां 28% का फायदा हुआ है।

1,26,243 यूनिट्स मोटरसाइकिलों की बिक्री

बाइक्स की बात करें तो इस बार टीवीएस मोटर्स ने 1,26,243 यूनिट्स की सेल की है। जबकि पिछली बार कंपनी ने अपनी 1,43,523 यूनिट्स की बिक्री की थी। स्कूटर्स की सेल में 21% बढ़त यहां टीवीएस को मिली है। फरवरी 2023 में 1,04,825 यूनिट्स मोटरसाइकिल कंपनी ने बेचीं। वहीं पिछले केवल 86,616 यूनिट्स की सेल ही कंपनी ने की थी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में हुई ग्रोथ (Growth in Electric Vehicles)

हालांकि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) में टीवीएस को अच्छी खासी बढ़त मिली है। फरवरी 2023 में कंपनी ने 15,522 यूनिट्स इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बेचीं। जबकि फरवरी 2022 के लिए यह आंकड़ा केवल 2,238 यूनिट्स का था। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कहा है कि TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को कस्टमर्स ने सबसे ज्यादा पसंद किया है। जो कि अब 100 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध है। कंपनी ने लगातार चौथे महीने में इसकी 10 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल की है।

उधर, अंतराष्ट्रीय बिक्री की बात करें तो कंपनी ने 53,405 यूनिट्स की सेल की है। जबकि फरवरी 2022 में यह आंकड़ा 1,07,574 यूनिट्स का था। यहां पर टूव्हीलर्स की एक्सपोर्ट सेल 45,624 यूनिट्स तक बताई गई है जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 94,427 यूनिट्स का था।

ये भी पढ़ें : Honda CB350 Cafe Racer जल्द दौड़ेगी भारत की सड़कों पर, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

ये भी पढ़ें : बाजार में धूम मचाने आ रहा है Oppo Find X6 Pro, जानें फीचर्स और कीमत

ये भी पढ़ें : अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए बनेगी विशेषज्ञ कमेटी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सेबी को भी 2 महीने में देनी होगी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : नफरत फैलाने वाले कंटेंट को लेकर ट्विटर सख्त, ये नई पॉलिसी के बारे में जान लीजिए वरना अकाउंट हो जाएगा बंद

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE