Redmi Note 12 5G का नया वेरिएंट लॉन्च, 6 अप्रैल से होगी भारत में बिक्री

0
242
Redmi Note 12 5G New Variant

आज समाज डिजिटल, Redmi Note 12 5G New Variant : चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने साल के पहले महीने जनवरी में Redmi Note 12 5G लाइनअप को भारतीय बाजार में पेश किया था। इस लाइनअप में 4 स्मार्टफोन – Redmi Note 12, Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, और Redmi Note 12 Pro+ 5G को लॉन्च किया गया था। लेकिन अब, Xiaomi ने Redmi Note 12 5G को भारतीय बाजार में 8GB + 256GB कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया है।

जानकारी के मुताबिक Redmi Note 12 5G को 8GB RAM और 256GB स्टोरेज में लाया जाएगा। इसका प्राइस 21,999 रुपये है। इसकी बिक्री 6 अप्रैल से शुरू होगी। इसे Amazon और MI स्टोर के अलावा रिटेल आउटलेट्स से भी खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टफोन फ्रॉस्टेड ग्रीन, मैट ब्लैक और मिस्टिक ब्लू कलर्स में उपलब्ध है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB का 19,999 रुपये है।

Redmi Note 12 5G के स्पेसिफिकेशंस

Redmi Note 12 5G में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ तक की अडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज़ तक का टच सैंपलिंग रेट और पिक्सेल डेंसिटी है। यह 1200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। Redmi Note 125G का डिस्प्ले भी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसे Corning Gorilla Glass 3 की सुरक्षा दी गई है। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 4 Gen1 6nm ऑक्टा कोर 5G प्रोसेसर है।

कैमरा और बैटरी सेक्शन

Redmi Note 12 5G के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 48MP का मेन लेंस कैमरा है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP53 रेट किया गया है। इसका आकार 165.88×76.21×7.98mm और वजन 188 ग्राम है।

Redmi Note 12 5G पहले केवल दो स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया था, Redmi Note 12 5G की कीमत 4GB + 128GB ऑप्शन के लिए 17,999, जबकि 6GB RAM + 128GB वैरिएंट 19,999 रुपये रुपये थी। अब, Redmi ने 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ Redmi Note 12 5G का तीसरा स्टोरेज वेरिएंट पेश किया है, जिसकी कीमत 21,999 रुपए है। गौरतलब है कि इस सप्ताह कंपनी ने भारत में Redmi Note 12 4G को भी लॉन्च किया है।

Redmi Note 12 5G launched, Redmi Note 12 5G price, Redmi Note 12 5G features

ये भी पढ़ें : हेलियो G88 ऑक्टा-कोर गेमिंग इंजन प्रोसेसर के साथ Infinix Hot 30 स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए कीमत

ये भी पढ़ें : Vivo Y78+ जल्द होगा लॉन्च, गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टिंग से सामने आई ये जानकारी

ये भी पढ़ें : Lava Blaze 2 की जल्द होगी लॉन्चिंग, अमेजन पर हुआ लिस्ट

ये भी पढ़ें : Vivo X Fold 2 में मिलेंगी ये ढेर सारी खूबियां, अनॅबॉक्सिंग का वीडियाे आया सामने

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE