Redmi 17 5G Price: Redmi ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Redmi 17 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी यह फोन 3 सितंबर को भारतीय बाजार में उतारेगी. स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh बैटरी होगी, जो ग्लोबल मॉडल में दी गई 7,500mAh बैटरी से ज्यादा क्षमता रखती है.
रेडमी ने Redmi 17 5G के लिए भारत में एक माइक्रोसाइट लाइव की है, जिसके जरिए लॉन्च डेट की पुष्टि हुई है. फोन की बिक्री अमेजन के माध्यम से की जाएगी. भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन एब्सोल्यूटली ब्लैक, एंडलेस ब्लू और इटरनल ऑरेंज रंगों में उपलब्ध होगा. डिजाइन की बात करें तो भारतीय वेरिएंट का लुक ग्लोबल मॉडल के समान रखा गया है.
7,900mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग
Redmi 17 5G में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है. फोन की 7,900mAh बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खास बनाती है. इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. खास बात यह है कि भारतीय मॉडल की बैटरी ग्लोबल वेरिएंट से बड़ी है.
50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा. इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, सेकेंडरी कैमरा और एलईडी फ्लैश शामिल होंगे. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा.
डिस्प्ले की बात करें तो Redmi 17 5G में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. ग्लोबल मॉडल 10 अगस्त को लॉन्च हुआ था और इसकी शुरुआती कीमत करीब 18,000 रुपये थी. भारतीय कीमत का खुलासा लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है.


