Motorola Moto G Stylus 2023 Specs गीकबेंच पर हुआ स्पॉट, पॉवरफुल बैटरी और दमदार कैमरे के साथ उड़ाएगा सबके होश

0
255
Motorola Moto G Stylus 2023 Specs

आज समाज डिजिटल, Motorola Moto G Stylus 2023 Specs : मोटोरोला कंपनी अपने बेहतरीन फीचर्स से लैस मोबाइल बनाने में जानी जाती है। कंपनी हर वर्ष अपने ऐसे फोन लॉन्च करती है जो डिजाइन और लुक के मामले में सबसे अलग पहचान रखते हैं। मोटोरोला मोबाइल फोन की कुछ बात ही अलग होती है, इस कंपनी के स्मार्टफोन में हाई लेविल की तकनीकि से तैयार किये जाते हैं। (Motorola Upcoming Smartphone)

वहीं अब कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जिसका नाम Motorola Moto G Stylus 2023 Specs है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में अनेक प्रकार के फीचर्स मिल रहे हैं। इस स्मार्टफोन का नाम Moto G Stylus (2023) है, जो कि गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर स्पॉट किया गया है। जैसे कि नाम से समझ आता है Moto G Stylus (2023) फोन पिछले साल लॉन्च हुए Moto G Stylus (2022) का ही अपग्रेड वर्जन होगा।

चकाचक तूफानी फीचर्स से भरपूर Motorola का धांकड़ स्मार्टफोन, इसमें मिल रहा 50MP का कैमरा, साथ में 5000mAh का तगड़ा बैटरी बैकअप, जानिए फीचर्स। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G Stylus (2023) फोन गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। गीकबेंच साइट पर इस फोन का सिंगल कोर स्कोर 348 है, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1329 प्वाइंट्स है। लिस्टिंग के जरिए रिवील होता है कि यह फोन MediaTek MT6769V/CZ प्रोसेसर से लैस होगा। यह MediaTek Helio G88 प्रोसेसर हो सकता है।

फोन के 2 कोर की क्लॉक स्पीड 2.0GHz की है, जबकि 6 कोर की क्लॉक स्पीड 1.80GHz है। इसके साथ फोन में 4GB RAM मिल सकता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इस फोन को भी जल्द ही मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

हाल ही में कंपनी ने Moto G73 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म की थी। Moto G73 5G स्मार्टफोन 10 मार्च, 2023 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बिक्री Flipkart पर उपलब्ध होगी। बता दें कि स्मार्टफोन को जनवरी, 2023 में ही यूरोपियन मार्केट में पेश कर दिया गया था।

इस फोन में 6.5 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 930 चिपसेट मिलेगा। इस चिपसेट के साथ आने वाला यह भारत का पहला फोन होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन औक 8MP का डेप्थ कैमरा लगा होगा। सेल्फी के लिए फोन 16MP के फ्रंट कैमरे के सात लॉन्च होगा। इसमें 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में पावर बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

Moto G73 5G फोन Android 13 पर रन करेगा। फोन में 8GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। कंपनी इंटरनल स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट देगी, जिसकी मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : Stock Market Update 3 March : अडानी के शेयरों में लगातार चौथे दिन तूफान, सेंसेक्स में आया 600 से ज्यादा अंकों का उछाल, निफ्टी भी 225 अंक ऊपर

ये भी पढ़ें : बाजार में धूम मचाने आ रहा है Oppo Find X6 Pro, जानें फीचर्स और कीमत

ये भी पढ़ें : अडानी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए बनेगी विशेषज्ञ कमेटी, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, सेबी को भी 2 महीने में देनी होगी रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : TVS Motor ने फरवरी 2023 में बेचे 2,76,150 वाहन, पिछले साल के मुकाबले कितना रहा ग्रोथ?

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE