Motorola Defy 2 स्मार्टफोन लॉन्च, बजट में मिलेगी सैटेलाइट कम्युनिकेशन सुविधा 

0
214
Motorola Defy 2 Smartphone Feature

आज समाज डिजिटल, Motorola Defy 2 Smartphone Feature : Motorola ने Bullitt Group के साथ सांझेदारी बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Motorola Defy 2 है। ये हैंडसेट एक रग्ड स्मार्टफोन है। इसका पहला मॉडल कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह स्मार्टफोन बजट के अंदर यूजर को सैटेलाइट कम्युनिकेशन सुविधा प्रोवाइड करेगा। इसके अलावा यह फोन मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड फीचर्स से लैस है। MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में आपको 6GB RAM व 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन की टैबरी 5000mAh की है।

Motorola Defy 2 Smartphone Feature

Motorola Defy 2 में 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Motorola फोन में रियर में 50MP के मेन लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह MediaTek Dimensity 930 चिपसेट से लैस है। जिसे 6 जीबी रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है।

फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन Android 12 OS के साथ आता है, जिसके लिए कंपनी ने 2 साल तक ओएस अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है।

धूल, रेत, गंदगी और पानी में भी नहीं होगा खराब

जैसा कि उपरोक्त बताया गया है, एक रग्ड स्मार्टफोन है। यानि कि यह कठिन से कठिन परिस्थितियों को झेलने के लिए डिजाइन किया गया है। इसी लिहाज से इस फोन में IP68 और IP69K सर्टिफिकेशन दिया गया है। इसके कारण यह धूल, रेत, गंदगी और पानी आदि में खराब नहीं होता है।

इसे MIL-STD810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है। जिससे यह मुश्किल हालातों में भी काम कर सकता है। कंपनी ने इसे हाइजीन प्लस टेक्नोलॉजी के साथ बनाया है। यानि कि इसे पानी और साबुन के अलावा एल्कोहल के पौंछे से भी साफ किया जा सकता है।

Motorola Defy 2 Price

Motorola Defy 2 को कंपनी ने $599 (लगभग 49,677 रुपये) में पेश किया है। यह फोन उत्तर अमेरिकी, लैटिन अमेरिकी और कनाडाई मार्केट्स में प्राप्त होगा। इसमें 12 महीने तक का Essential plan सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

ये भी पढ़ें : किसी भी तरह के साइबर फ्रॉड से बचने के टिप्स

ये भी पढ़ें : WhatsApp पर अवतार पैक हुआ रिलीज, चैटिंग में आएगा पहले से भी ज्यादा मजा

ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy A34 5G और Samsung Galaxy A54 5G का फर्स्ट लुक आउट

ये भी पढ़ें : ट्विटर ने भारत में अपने 3 में से 2 ऑफिस को किया बंद, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें : YouTube की कमान अब नील मोहन के हाथ, जानिए YouTube के नए सीईओ के बारे में

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE