Mahindra BE 6 Sporteq या Tata Sierra EV कौन सी कार है ज्यादा बेहतर, जानें कीमत से लेकर सबकुछ

0
133
Mahindra BE 6 Sporteq vs Tata Sierra EV: अगर आप Mahindra BE 6 Sporteq और Tata Sierra EV में से कोई एक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं कौन सी बेस्ट है.

Mahindra BE 6 Sporteq vs Tata Sierra EV: भारतीय इलेक्ट्रिक SUV बाजार में Mahindra BE 6 Sporteq और Tata Sierra EV दो मेन ऑप्शन बनकर सामने आए हैं. दोनों SUVs मॉडर्न डिजाइन, दमदार बैटरी और एडवांस फीचर्स के साथ आती हैं, लेकिन इनका फोकस अलग है. BE 6 स्पोर्टी ड्राइविंग और लंबी रेंज पर जोर देती है, जबकि Sierra EV फैमिली स्पेस, वैल्यू फॉर मनी और AWD क्षमता को प्राथमिकता देती है.

कीमत और वेरिएंट (Mahindra BE 6 Sporteq vs Tata Sierra EV Price)

Mahindra BE 6 Sporteq की शुरुआती कीमत करीब ₹15.45 लाख है. इसका बेस वेरिएंट 59 kWh बैटरी के साथ आता है, जबकि 79 kWh बैटरी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग ₹26.95 लाख तक जाती है.

वहीं, Tata Sierra EV की शुरुआती कीमत करीब ₹18.79 लाख बताई गई है. वेरिएंट के हिसाब से तुलना करें तो ये महिंद्रा के कुछ टॉप-स्पेक मॉडल से लगभग ₹2.11 लाख से ₹2.5 लाख तक सस्ती पड़ सकती है.

बैटरी और ड्राइविंग रेंज (Mahindra BE 6 Sporteq vs Tata Sierra EV Battery)

BE 6 में 59 kWh और 79 kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी ARAI-दावा की गई रेंज 683 किमी तक पहुंचती है.

Sierra EV में 63 kWh और 75 kWh बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं. कंपनी के दावों के मुताबिक इसकी अधिकतम रेंज 665 किमी तक हो सकती है.

परफॉर्मेंस (Mahindra BE 6 Sporteq vs Tata Sierra EV Battery Performance)

Mahindra BE 6 में रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलता है और इसका पावर आउटपुट करीब 228 bhp से 282 bhp तक है. इसे तेज प्रतिक्रिया और स्पोर्टी हैंडलिंग के लिए तैयार किया गया है.

Tata Sierra EV में रियर-व्हील ड्राइव के साथ डुअल-मोटर AWD/QWD ऑप्शन भी मिलता है. ये करीब 235 bhp पावर और मल्टी-टेरेन मोड के साथ मुश्किल रास्तों पर बेहतर ट्रैक्शन देने का लक्ष्य रखती है.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

दोनों SUVs में मजबूत स्ट्रक्चर, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और Level 2 ADAS जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं.

Sierra EV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, 12-स्पीकर JBL Dolby Atmos ऑडियो सिस्टम और 622 लीटर का बूट स्पेस खास आकर्षण हैं. दूसरी ओर, BE 6 का केबिन फ्यूचरिस्टिक और ड्राइवर-केंद्रित डिजाइन के साथ आता है.

कौन सी SUV बेहतर?

अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा ड्राइविंग रेंज, आक्रामक कूपे-SUV डिजाइन और स्पोर्टी परफॉर्मेंस है, तो Mahindra BE 6 बेहतर ऑप्शन हो सकती है. वहीं, किफायती कीमत, AWD ट्रैक्शन, बड़ा बूट और परिवार के लिए ज्यादा उपयोगी केबिन चाहिए तो Tata Sierra EV ज्यादा आकर्षक ऑप्शन बनकर उभरती है.