PM Modi Visit Tamil Nadu: तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा: पीएम मोदी

0
161
PM Modi Visit Tamil Nadu: तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा: पीएम मोदी
PM Modi Visit Tamil Nadu: तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा: पीएम मोदी

पीएम ने 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन
PM Modi Visit Tamil Nadu, (आज समाज), चेन्नई: रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी तमिलनाडु पहुंचे। मदुरै में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है। इससे पहले पीएम ने यहां पर 4,400 करोड़ रुपए से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। साथ ही तमिलनाडु में आठ नए बने अमृत भारत रेलवे स्टेशनों, तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया।

जनसभा को संबोधित करते करते हुए पीएम ने कहा, प्रत्येक भारतीय 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित है। हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है। केंद्र सरकार समावेशी विकास और राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसके पहले मोदी ने पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से ज्यादा के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

आदिचनल्लूर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक धरोहर स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा

पीएम ने अपने संबोधन में कहा, हम सब जानते हैं कि तमिलनाडु कई इंडस्ट्री का घर भी है, इसे बढ़ावा देने के लिए केंद्र की कई योजनाएं लागू की गई हैं। हर भारतीय देश को 2047 को विकसित बनाने के लिए योगदान दे रहा है। तमिलनाडु भी इसमें तेजी से अपना योगदान दे रहा है। तमिलनाडु का समृद्ध इतिहास और विरासत है। आदिचनल्लूर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक धरोहर स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

बजट में तमिलनाडु को रेयर अर्थ कॉरिडोर के हिस्से के रूप में सूचीबद्ध किया गया

पीएम ने कहा, तमिलनाडु में इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए आवंटित धनराशि पिछले दशक की तुलना में तीन गुना बढ़ गई है। 2026 का बजट भी इस प्रवृत्ति को जारी रखते हुए तमिलनाडु पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। इस बजट में हमने बेंगलुरु-चेन्नई और चेन्नई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा है। ये कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। बजट में तमिलनाडु को रेयर अर्थ कॉरिडोर के हिस्से के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ये उन्नत विनिर्माण, अनुसंधान और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगे।

यह भी पढ़ें : PM Modi HPV Vaccination Launch: राजस्थान में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा कांग्रेस को कुकर्मों के लिए देश कभी माफ नहीं करेगा