US-Iran Peace Talk : ईरान के साथ वार्ता जल्द होगी : ट्रंप

0
140
US-Iran Peace Talk : ईरान के साथ वार्ता जल्द होगी : ट्रंप
US-Iran Peace Talk : ईरान के साथ वार्ता जल्द होगी : ट्रंप

अमेरिका के साथ समझौते के लिए ईरान तैयार, दोनों देशों के प्रतिनिधि पाकिस्तान में मिलेंगे

US-Iran Peace Talk  (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध और पश्चिम एशिया में तनाव जल्द खत्म होने की उम्मीद पहले से ज्यादा प्रबल हो चुकी है। दोनों देशों के प्रतिनिधि स्थाई शांति के लिए जल्द ही वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। इस वार्ता में समझौते के मसौदे पर बात होगी और आपसी सहमति बनने की उम्मीद है।

इस संबंधी बयान जारी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत इसी सप्ताहांत हो सकती है। ट्रंप ने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘वे समझौता करना चाहते हैं। मेरा मानना है कि इस सप्ताहांत एक बैठक होने की संभावना है।’ यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच संबंधों को लेकर वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित समझौते की उम्मीदें जताई जा रही हैं।

ईरान यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकने पर सहमत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बार फिर अपना वह दावा दोहराया कि ईरान यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह से बंद करने पर सहमत हो गया है। न्यूजनेशन के साथ शुक्रवार को एक टेलीफोन इंटरव्यू के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकने पर सहमत हो गया है तो इस पर ट्रंप ने विश्वास के साथ हां कहा। ट्रंप ने कहा कि ‘क्या आपको इस पर हैरानी है? लेकिन मुझे इस बात पर बिल्कुल भी हैरानी नहीं है।’ गौरतलब है कि ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया है और ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम भी अमेरिका को सौंपेगा।

इसलिए जरूरी है दोनों देशों के बीच समझौता

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता न केवल दोनों देशों के लिए बहुत अहम है बल्कि यह पश्चिम एशिया और यहां तक की विश्व के अन्य सभी देशों के लिए भी महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच शुरू हुए युद्ध के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह से बाधित हुआ और विश्व सप्लाई चेन पर इसका बुरा असर पड़ा। विश्व भर में जरूरी वस्तुओं की किल्लत हो गई। जिसके चललते पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम तेजी से बढ़ गए।

ये भी पढ़ें : PM Modi Breaking News : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता