21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग, कुरुक्षेत्र में होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव को भी आमंत्रित किया गया है। इसी कड़ी में योग दिवस समारोह की तैयारी के लिए स्वामी रामदेव हरिद्वार से कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर पतजंलि परिवार ने उनका स्वागत किया।

स्वामी रामदेव योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के लिए ब्रह्मसरोवर का दौरा करेंगे। स्वामी रामदेव के कुरुक्षेत्र आने को लेकर योग साधक, समर्थक और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। स्वामी रामदेव के सानिध्य में लाखों लोग योगाभ्यास करेंगे।

1 लाख लोगों को योग कराने का लक्ष्य

कार्यक्रम सीएम नायब सैनी के साथ भाजपा के कई नेता हिस्सा लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे और योग को लेकर देश के नाम अपना संदेश देंगे। ब्रह्मसरोवर के तट पर 1 लाख लोगों को एक साथ योग करवाने का टारगेट रखा गया है।

ये भी पढ़ें : Delhi Corona Update : कोरोना से दिल्ली में तीन मौत, तेजी से फैल रहा वायरस

ये भी पढ़ें : हरियाणा में बारिश का यलो अलर्ट